
गौतम बुद्ध नगर यानि नोएडा में सोमवार को वो तांडव देखा गया जैसे कभी दंगों के वक्त देखा जाता जा है। जगह-जगह आगजनी-तोड़फोड, हिंसा और कर्मचारियों को पथराव करते देखा गया। पुलिस ने जब इनको रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ही पत्थरबाजी की और उनकी गाड़ियां जला डाली। बता दें क प्राइबेट कंपनियों के कर्मचारी इसलिए उग्र हुए कि बड़ी बड़ी कंपनी उनसे 12 से 14 घंटे काम कराकर तगड़ा मुनाफा कमा रही हैं। वहीं इन कर्मचारियों को महज 12 से 15 हजार रुपए सैलरी दी जा रही है। जबकि कागजों में इनका वेतन 25 हजार रुपए बताया जाता है। इसलिए यह लोग हिंसा पर उतर आए।
बताया जा रहा है कि इस विरोध- प्रदर्शन में 6 कंपनी के कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों ने जिन कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उस लिस्ट में नोएडा के इंडस्ट्रियल की मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट और एसएनडी के नाम शामिल हैं। यह कंपनिया काफी बड़ी और पुरानी हैं। जिनके 500 से ज्यादा कर्मचारी कंपनी के बाहर जमा हुए और प्रदर्शन करने लगे। लेकिन अब इस विरोध में कई कंपनियों के हजारों वर्कर सड़क पर उतरे हैं।
बता दें कि यह धरना सबसे पहले नोएडा का फेज-2 इलाका इंडस्ट्रियल एरिया में शुरू हुआ था। लेकिन अब सैकड़ों कर्मचारी नोएडा के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। सेक्टर 1, 15 और 62 में सड़क पर बैठकर कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। कई चौंक-चौराहों पर लंबा जाम लगा हुआ है। पुलिस ने प्रदर्शन को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले बरसाए, फिर भी कर्मचारी डटे रहे। यूपी सरकार के श्रम मंत्री से लेकर नोएडा की डीएम मेगा रुपम ने कर्मचारियों से शांति बनाने की अपील की है। साथ ही कहा कि आपकी सारी मांगे मानी जाएंगी। सैलरी बढ़ाने से लेकर ओवरटाइम का बोनस और समय पर वेतन के साथ वीक में एक छुट्टी भी दी जाएगी।
बता दें कि कर्मचारियों के हिंसक रूप को देखते हुए योगी सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है। जो जल्द से जल्द इनकी बातों को सुनेगा और कंपनियों के साथ बैठक कर वर्करों के हित में फैसले लिए जाएंगे। इस कमेटी में औद्योगिक विकास आयुक्त अध्यक्ष होंगे, जबकि अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई), प्रमुख सचिव (श्रम) और श्रम आयुक्त सदस्य हैं। श्रमिक संगठनों के 5 और उद्यमी संघ के 3 प्रतिनिधि भी शामिल किए गए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।