400 Flights Cancelled: सैंडी की याद दिलाने वाला तूफान! 110 KMPH हवाओं ने अमेरिका के पूर्वोत्तर को झकझोरा

Bimla Kumari   | CMS
Published : Sep 28, 2026, 01:40 PM IST
US Weather Storm

सार

US Weather Storm: नॉरईस्टर ने अमेरिका के पूर्वोत्तर में तेज हवा और बारिश के साथ हालात बिगाड़े। न्यू जर्सी से न्यू इंग्लैंड तक तटीय बाढ़, 1 लाख से ज्यादा उपभोक्ता बिना बिजली, Boston Logan पर 250+ उड़ानें रद्द (कुल करीब 400)। जोखिम अगले हाई टाइड में भी, 2012 की सैंडी जैसा व्यापक असर नहीं।

Northeast US Storm: अमेरिका के पूर्वोत्तर हिस्से में नॉरईस्टर तूफान ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। तेज हवाओं, भारी बारिश और समुद्र में उठती ऊंची लहरों ने न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और न्यू इंग्लैंड के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित किया। तूफान के दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। अलग-अलग समय पर 1 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा, जबकि हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।

दुनिया के कई हिस्सों में इस समय मौसम का असर देखने को मिल रहा है। जापान और चीन में तूफानी गतिविधियां सक्रिय हैं, जबकि नेपाल में बाढ़ और हिमस्खलन की घटनाओं ने मुश्किलें बढ़ाई हैं। इसी बीच अमेरिका का पूर्वोत्तर भी नॉरईस्टर की चपेट में आ गया है।

न्यू जर्सी से न्यू इंग्लैंड तक बारिश और तटीय बाढ़ का खतरा

नॉरईस्टर का असर न्यू जर्सी से लेकर न्यू इंग्लैंड तक लगातार बना हुआ है। तटीय इलाकों में हाई टाइड के दौरान समुद्र का पानी सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच गया। न्यू जर्सी के कई हिस्सों में तीन दिनों के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे जलभराव और तटीय बाढ़ का खतरा बढ़ गया।

सी ब्राइट जैसे तटीय इलाकों में बढ़ते पानी ने स्थानीय लोगों और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तूफान की धीमी गति के कारण अगले हाई टाइड के दौरान कुछ इलाकों में दोबारा पानी भर सकता है।

न्यूयॉर्क में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

तेज हवाओं का असर न्यूयॉर्क में भी देखने को मिला। लॉन्ग आइलैंड के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा।

न्यूयॉर्क सिटी के हॉवर्ड बीच इलाके में कई सड़कों पर कई इंच तक पानी जमा हो गया। नॉर्थईस्ट और मिड-अटलांटिक क्षेत्र में अलग-अलग समय पर 1 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता बिजली कटौती से प्रभावित हुए। तेज हवाओं के बीच पेड़ों के गिरने से बिजली व्यवस्था को बहाल करने में भी चुनौतियां सामने आईं।

बोस्टन एयरपोर्ट पर 250 से ज्यादा उड़ानें रद्द

नॉरईस्टर का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। बोस्टन के लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह तक 250 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने की जानकारी सामने आई। वहीं, अलग-अलग एयरपोर्ट पर मिलाकर करीब 400 उड़ानें रद्द या प्रभावित हुईं।

एयरपोर्ट क्षेत्र में हवा की रफ्तार करीब 40 मील प्रति घंटे तक पहुंचने से विमानों के संचालन में मुश्किलें बढ़ीं। यात्रियों को उड़ानों में देरी और रद्द होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

तूफान कमजोर होगा, लेकिन तटीय इलाकों में खतरा बरकरार

मौसम विभाग के मुताबिक नॉरईस्टर धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है, लेकिन न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के कुछ तटीय इलाकों में आगामी हाई टाइड के दौरान बाढ़ का खतरा बना रहेगा। यानी तूफान की तीव्रता घटने के बावजूद इसके प्रभाव से तत्काल राहत मिलने की संभावना नहीं है।

इस मौसम प्रणाली ने 2012 के सुपरस्टॉर्म सैंडी की याद भी ताजा कर दी है। हालांकि, मौजूदा नॉरईस्टर का असर सैंडी जितना व्यापक और विनाशकारी नहीं बताया जा रहा है। सैंडी के बाद तटीय इलाकों में घरों को ऊंचा करने और बाढ़ से बचाव के लिए रेत की बोरियों जैसी व्यवस्थाओं ने कुछ क्षेत्रों में नुकसान सीमित करने में मदद की।

इस शरद ऋतु का पहला बड़ा तूफान?

विशेषज्ञों के अनुसार, यह तूफान इस शरद ऋतु में अमेरिका के पूर्वी तट को प्रभावित करने वाली कई बड़ी मौसम प्रणालियों में से एक हो सकता है। मौसम के मौजूदा पैटर्न में एल नीनो जैसी परिस्थितियों की भूमिका पर भी नजर रखी जा रही है।

फिलहाल अधिकारियों की नजर तटीय इलाकों, बिजली व्यवस्था और अगले हाई टाइड पर बनी हुई है। तूफान कमजोर पड़ने के बावजूद समुद्र का बढ़ता जलस्तर और जलभराव आने वाले समय में स्थानीय लोगों के लिए चुनौती बना रह सकता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

खुशखबरी! बच्चे के जन्म पर सरकार देगी Gold Ring, जानिए किन्हें मिलेगा इसका फायदा
Stock Market Crash Reason: 1 घंटे में डूब गए ₹5 लाख करोड़! 5 वजह से बाजार में हाहाकार