Tren de Aragua: जेल में बना दुनिया का सबसे खतरनाक गैंग, अमेरिका ने वेनेजुएला में घुसकर सरगना को किया ढेर

Published : Jun 13, 2026, 07:29 PM IST
Tren de Aragua

सार

अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के साथ मिलकर 'ट्रेन डी अरागुआ' गैंग के सरगना हेक्टर ग्वेरेरो को मार गिराया। उस पर 50 लाख डॉलर का इनाम था। यह गैंग एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क था जो ड्रग्स और मानव तस्करी करता था।

वॉशिंगटन: अमेरिका ने वेनेजुएला के एक क्रिमिनल गैंग के सरगना को मार गिराया है। इस गैंग को अमेरिका ने आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की सेना के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में एक खुफिया ठिकाने पर हमला कर 'ट्रेन डी अरागुआ' गैंग के सरगना हेक्टर रस्टेनफोर्ड ग्वेरेरो फ्लोरेस उर्फ 'निन्यो ग्वेरेरो' को मार दिया है। इसी शख्स ने वेनेजुएला के एक छोटे से गैंग को दुनिया भर में दहशत फैलाने वाले इंटरनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क में बदल दिया था। अमेरिका ने ग्वेरेरो के सिर पर 50 लाख डॉलर का इनाम भी रखा था।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर बताया कि एक घातक हवाई हमले में अमेरिकी सेना ने उसे मार गिराया। ट्रंप ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें हरे रंग की छत वाली एक इमारत ढहती हुई दिख रही है। बाद में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने 'X' पर बताया कि यह हमला वेनेजुएला के सुरक्षा बलों के साथ मिलकर किया गया था।

इस 'ट्रेन डी अरागुआ' गैंग की शुरुआत वेनेजुएला के अरागुआ राज्य की टोकोरॉन जेल से हुई थी। एक वक्त था जब इस गैंग का जेल पर पूरा कब्जा था। गैंग के लोगों ने जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल और रेस्टोरेंट तक बना लिए थे। अक्टूबर 2023 में वेनेजुएला की सरकार ने जेल का कंट्रोल वापस अपने हाथ में ले लिया, लेकिन तब तक ग्वेरेरो वहां से फरार हो चुका था।

TDA के नाम से मशहूर इस गैंग ने सिर्फ वेनेजुएला ही नहीं, बल्कि बोलीविया, कोलंबिया, चिली और पेरू जैसे देशों में भी दहशत फैला रखी थी। बाद में यह ड्रग माफिया अमेरिका और स्पेन तक फैल गया। मार्च 2024 में जब स्पेन में ग्वेरेरो का भाई गिरफ्तार हुआ, तब इस गैंग के स्पेन कनेक्शन का खुलासा हुआ। यह गैंग मुख्य रूप से मानव तस्करी और प्रवासियों को निशाना बनाकर अपराध करता था। हालांकि, अमेरिकी जांच में पता चला कि यह गैंग ड्रग्स की तस्करी, जबरन वसूली, अपहरण और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे कामों में भी शामिल था।

दूसरे कार्यकाल में सत्ता में आने के बाद ट्रंप ने 'ट्रेन डी अरागुआ' को एक आतंकी संगठन घोषित कर दिया था। पिछले सितंबर में, अमेरिकी रक्षा विभाग ने कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में ड्रग्स की तस्करी करने वाली नावों पर हमला करना शुरू कर दिया था। इन हमलों में 200 से ज्यादा लोग मारे गए। पिछले दिसंबर में CIA ने वेनेजुएला के एक बंदरगाह पर एक इमारत पर ड्रोन से हमला किया था। बताया गया कि 'ट्रेन डी अरागुआ' गैंग इस ठिकाने का इस्तेमाल ड्रग्स की तस्करी के लिए कर रहा था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM Yogi Adityanath की दहाड़, कहा- 'बेटी-व्यापारी की तरफ देखने वालों की गारंटी हम नहीं ले पाएंगे'
सिर्फ 7 सेकेंड में 13 राउंड फायरिंग और फिर...चंडीगढ़ में दुस्साहसी मर्डर का खौफनाक VIDEO