NPCIL Internship: CA/CMA पास युवाओं को मौका, ₹20,000 स्टाइपेंड, Practical Training भी, कैसे करें अप्लाई?

Published : Oct 08, 2026, 02:54 PM IST
npcil ca cma internship practical training stipend 20000 apply online

सार

NPCIL CA/CMA Internship में इंटरमीडिएट पास उम्मीदवारों को Practical Training का मौका मिलेगा। चयनित ट्रेनी को ₹20,000 मासिक स्टाइपेंड और कुछ मामलों में ₹5,000 अतिरिक्त मिलेंगे। जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन तरीका।

NPCIL CA/CMA Internship: फाइनेंस और अकाउंट्स के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) और कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्रों के लिए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के वास्ते आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इस फील्ड में व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहते हैं, वे NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

NPCIL CA/CMA Internship: कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए वही कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने फाइनेंस और अकाउंट्स में CA इंटरमीडिएट या CMA इंटरमीडिएट पास किया है।
  • इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने संबंधित संस्थान की निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
  • आयु सीमा भी तय की गई है। उम्मीदवार की उम्र 18 से 56 साल के बीच होनी चाहिए।
  • 27 अक्टूबर 2008 को या उसके बाद जन्मे और 26 अक्टूबर 1970 से पहले जन्मे उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।

CA/CMA Practical Training: कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

  • NPCIL में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए चयनित उम्मीदवारों को ₹20,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  • जहां संबंधित यूनिट या मुख्यालय में रहने की सुविधा नहीं होगी, वहां ₹5,000 अतिरिक्त दिए जाएंगे।
  • यानी पात्र उम्मीदवारों को कुल मिलाकर ₹25,000 तक की मासिक सहायता मिल सकती है।

NPCIL Selection Process: कैसे होगा चयन?

  • उम्मीदवारों के आवेदन की स्क्रीनिंग CA इंटरमीडिएट या CMA इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर होगी।
  • आवेदन के समय जिन उम्मीदवारों के फाइनल मार्क्स उपलब्ध नहीं होंगे, उनके आवेदन को स्क्रीनिंग में शामिल नहीं किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अगले चरण की जानकारी उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी।
  • कुल अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को 1:5 के अनुपात में पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

NPCIL Internship Apply Online: कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और अकाउंट एक्टिवेट करना होगा।
  • इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
  • ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को आधार कार्ड और आवेदन फॉर्म तैयार रखना होगा।
  • आवेदन से पहले NPCIL का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट देकर दवा लिखवाने का खेल बंद होगा? सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा एक्शन
नाना पाटेकर की ये 7 फिल्में OTT पर जरूर देखें Gen Z, तब समझ आएगा क्यों हैं लीजेंड