Odisha Shocking: 5 साल के मासूम की हत्या, बोरे में मिला शव, चाचा के मोबाइल में आया डरावना मैसेज

Published : Mar 07, 2026, 01:21 PM IST
odisha rayagada bissam cuttack 5 year old boy murder kidnap ransom message dead body found in sack

सार

Breaking Crime News: ओडिशा के रायगडा में 5 साल का मासूम अचानक गायब हुआ, फिर परिवार को आया फिरौती का मैसेज…कुछ ही घंटों बाद घर के पीछे बोरे में मिली लाश। क्या किडनैपिंग के बाद मासूम की हत्या कर दी गई? पुलिस के हाथ क्या लगा बड़ा सुराग?

Rayagada Kidnapping Case: ओडिशा से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रायगढ़ जिला बिस्सम कटक इलाके में 5 साल के एक मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई। बच्चे का शव घर के पीछे एक बोरे में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्सा फैल गया। बताया जा रहा है कि बच्चा शुक्रवार शाम से लापता था। परिवार उसकी तलाश में लगा हुआ था, तभी एक अनजान नंबर से फिरौती का मैसेज आया। इसके कुछ ही घंटों बाद बच्चे का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे लापता हुआ 5 साल का बच्चा?

मृतक बच्चे की पहचान रुशी गंटायत के रूप में हुई है। वह स्थानीय निवासी पुरुषोत्तम गंटायत का बड़ा बेटा था। परिवार के अनुसार, शुक्रवार शाम को रुशी अचानक घर के पास से गायब हो गया। पहले तो परिवार को लगा कि वह कहीं खेलने गया होगा, लेकिन देर रात तक घर न लौटने पर चिंता बढ़ गई और परिजन उसे खोजने लगे।

परिवार को क्यों मिला फिरौती का धमकी भरा मैसेज?

खोजबीन के बीच रुशी के चाचा के मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। इस मैसेज में लिखा था कि बच्चे को किडनैप कर लिया गया है और उसे छोड़ने के बदले 3 से 4 लाख रुपये की मांग की गई। मैसेज में यह भी धमकी दी गई कि अगर पुलिस को बताया गया या पैसे नहीं दिए गए तो बच्चे को मार दिया जाएगा। यह मैसेज पढ़कर परिवार के होश उड़ गए।

घर के पीछे बोरे में कैसे मिला बच्चे का शव?

परिवार और स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। कुछ घंटों बाद उनके पुराने घर के पीछे एक संदिग्ध बोरा पड़ा मिला। जब उसे खोला गया तो अंदर बच्चे का शव था। शुरुआती आशंका है कि बच्चे का गला घोंटकर या किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई और फिर शव को बोरे में डालकर फेंक दिया गया।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

सूचना मिलते ही ओडिशा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्या के पीछे की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

क्या फिरौती के लिए किया गया था किडनैप?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बच्चे का अपहरण सिर्फ फिरौती के लिए किया गया था या इसके पीछे कोई और वजह भी है। क्योंकि मैसेज में पैसे की मांग की गई थी, इसलिए पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी बच्चे को किडनैप कर फिरौती लेना चाहता था, लेकिन किसी कारण से उसने उसकी हत्या कर दी।

इलाके में डर और गुस्से का माहौल

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस दिल दहला देने वाले मर्डर केस का खुलासा हो जाएगा।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM मोंदी नहीं, फिर कौन है वो शख्स, जिसके Ideaसे आगे बढ़ रहा UP, CM योगी ने उस शख्सियत को किया प्रणाम
बेंगलुरु से पढ़ा-काठमांडू का मेयर रहा, अब यह शख्स बनेगा नेपाल का प्रधानमंत्री!