Sambalpur Viral Video: सड़क किनारे मरे कुत्ते का मांस खाता दिखा शख्स, वीडियो ने झकझोरा

Published : Nov 15, 2026, 08:53 AM IST
odisha sambalpur viral video man eating dead dog meat on road

सार

ओडिशा के संबलपुर जिले में एक व्यक्ति द्वारा सड़क हादसे में मरे कुत्ते का मांस खाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस अमानवीय और दहला देने वाली घटना ने भुखमरी, गरीबी और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्था पर बड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sambalpur Viral Video: ओडिशा के संबलपुर जिले से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है। इसमें एक व्यक्ति सड़क हादसे में मारे गए कुत्ते का मांस खाते हुए दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि वह व्यक्ति बेहद गरीबी और भुखमरी जैसी स्थिति से गुजर रहा है। लोगों ने प्रशासन से उसकी पहचान कर जरूरी मदद पहुंचाने की मांग की है।

Sambalpur Viral Video: मानेश्वर छक के पास हुई घटना

स्थानीय लोगों के मुताबिक, संबलपुर के मानेश्वर छक के पास एक वाहन की चपेट में आने से कुत्ते की मौत हो गई थी। उसका शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी।

  • वह व्यक्ति कुत्ते के शव के पास बैठा था और उसका मांस नोचकर खा रहा था।
  • मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया।
  • इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Odisha News: व्यक्ति की हालत देखकर लोगों ने जताई चिंता

  • व्यक्ति के हुलिए और व्यवहार को देखकर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है। हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • लोगों को यह भी शक है कि वह लंबे समय से भूख और बदहाली का सामना कर रहा होगा।
  • उसकी स्थिति ने सड़क किनारे रहने वाले और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को फिर चर्चा में ला दिया है।

Sambalpur News: प्रशासन से पहचान और मदद की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनकी मांग है कि व्यक्ति की पहचान कर उसे भोजन और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उसकी उचित मेडिकल जांच कराई जाए, ताकि जरूरत के मुताबिक इलाज और दूसरी जरूरी सहायता मिल सके। यह घटना गरीबी, भुखमरी और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mobile Tariff Hike: क्या ₹350 होगा मोबाइल का मंथली खर्च? सुनील मित्तल ने बताई बड़ी वजह
Amitabh Bachchan Bungalow: सोसाइटी रिकॉर्ड में जया, सरकारी कागज में रमोला! आखिर किसका है 'जलसा'?