
Ola Billing Issue: ऑनलाइन कैब सर्विस 'ओला' (Ola) पर एक बार फिर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। दोस्तों के एक ग्रुप ने 6 घंटे के लिए कैब बुक की, लेकिन ओला ने उन्हें तगड़ा चूना लगा दिया। सिर्फ 60 किलोमीटर की यात्रा के लिए 240 किलोमीटर का एक्स्ट्रा चार्ज जोड़कर ₹5,662 का भारी-भरकम बिल थमा दिया गया।
मामला दिल्ली का है। कुछ दोस्तों ने एक प्रदर्शनी में जाने के लिए दिल्ली के महिपालपुर में अपने होटल से यशोभूमि और फिर वहां से सीधे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) तक जाने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने सुबह 10 बजे 6 घंटे (60 किमी लिमिट) का ओला कैब पैकेज बुक किया।
बुकिंग के समय ऐप पर बेस फेयर ₹1,285 दिखाया जा रहा था। इसलिए, यात्रियों को लगा कि बिल इसी के आसपास आएगा। यशोभूमि में प्रदर्शनी खत्म करने के बाद जब वे दोपहर 3:45 बजे एयरपोर्ट पहुंचे, तो ड्राइवर ने जो फाइनल बिल दिखाया, उसे देखकर उनके होश उड़ गए।
ऐप पर फाइनल बिल लगभग चार गुना बढ़कर ₹5,662 हो गया था! बिल की रसीद देखने पर पता चला कि असली यात्रा के अलावा, टोल फीस और 240.5 किलोमीटर का एक्स्ट्रा ट्रैवल चार्ज जोड़ा गया है। एक पीड़ित यात्री ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा, 'हमने सिर्फ 60 किलोमीटर के दायरे में सफर किया, लेकिन ये 250 किलोमीटर का एक्स्ट्रा चार्ज कहां से आया, हमें समझ नहीं आ रहा।'
यात्रियों ने इस बारे में ओला के कस्टमर केयर (Customer Care) से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वीकेंड (Weekend) होने की वजह से कोई भी अधिकारी बात करने के लिए उपलब्ध नहीं था। जब कोई सही जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने बिल की रसीद का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर मदद मांगी।
यह पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने ओला के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। एक यूजर ने शक जताया, 'जब आप लोग प्रदर्शनी देखने गए थे, तो हो सकता है ड्राइवर ने कार वहीं पार्क करने के बजाय कहीं और घुमाई हो।'
एक अन्य यूजर ने सलाह दी, ‘मेरे साथ भी दिल्ली एयरपोर्ट पर ओला ने ऐसी ही धोखाधड़ी की थी। आप उन्हें सारी जानकारी ईमेल करें और ऐप के सिक्योरिटी/सपोर्ट सेक्शन में कॉल करें।’ एक और यूजर ने एक बढ़िया तरीका सुझाया, "आप सबूत के तौर पर अपनी गूगल टाइमलाइन (Google Timeline) का इस्तेमाल करें। इससे यह साबित हो जाएगा कि आप कार में नहीं थे और ड्राइवर ने गाड़ी का गलत इस्तेमाल किया है। फिर आप अपने पैसे वापस मांग सकते हैं।"
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।