Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में भयंकर तेल संकट, शादियों में सिर्फ एक डिश बनाने का अजीब फरमान!

Published : Sep 19, 2026, 10:52 AM IST
Pakistan Fuel Crisis

सार

Pakistan Fuel Shortage: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर पाकिस्तान पर बुरी तरह पड़ा है। वहां भयंकर तेल संकट पैदा हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि सरकार ने नई सरकारी गाड़ियां खरीदने पर रोक लगा दी है। साथ ही शादियों में सिर्फ एक ही डिश परोसने और रात 9 बजे तक दुकानें बंद करने का फरमान सुनाया है।

Pakistan Petrol Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव और मिडिल ईस्ट में गर्माते हालात का सीधा असर पाकिस्तान पर पड़ा है। वहां तेल का भारी संकट खड़ा हो गया है। इस मुश्किल से निपटने के लिए पाकिस्तानी सरकार ने अपने नागरिकों पर कई सख्त और अजीबोगरीब नियम थोप दिए हैं।

पाकिस्तान भले ही ईरान का पड़ोसी है और दोनों के रिश्ते भी ठीक हैं, लेकिन फिर भी वहां तेल की भारी किल्लत हो गई है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सरकार ने नई सरकारी गाड़ियां खरीदने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। अब अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरानी गाड़ियों से ही काम चलाना होगा। किसी भी हाल में नई गाड़ी नहीं खरीदी जाएगी।

शादियों में सिर्फ एक डिश बनाने का फरमान!

शादियों का मतलब ही होता है तरह-तरह के पकवान। लेकिन पाकिस्तान ने अपने लोगों के लिए एक बेहद सख्त नियम लागू किया है। अब से पूरे देश में होने वाली शादियों में सिर्फ एक ही तरह की डिश परोसने की इजाजत होगी। यानी अगर आप शादी में चावल-दाल के साथ बिरयानी, जलेबी या खीर रखना चाहते हैं, तो इसकी परमिशन नहीं मिलेगी। आप जो भी बनाएं, वह सिर्फ एक ही डिश होनी चाहिए।

और क्या-क्या कदम उठाए गए?

इसके अलावा, अगले 3 महीनों तक सरकारी गाड़ियों को मिलने वाले पेट्रोल-डीजल के कोटे में 50 फीसदी की कटौती कर दी गई है। सरकारी अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक लगा दी गई है। तेल का खर्च बचाने के लिए जरूरी मीटिंग्स अब ऑनलाइन ही की जाएंगी। वहीं, तेल बचाने के लिए रात 9 बजे तक सभी दुकानें, बाजार, मॉल और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बंद करने के सख्त आदेश दिए गए हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

BIG ANNOUNCEMENT: रणवीर सिंह, आलिया-रणबीर ने बच्चों की शिक्षा को लेकर किया बड़ा ऐलान
Tirupati Ghee Scam: तिरुपति लड्डू के घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED ने 230 करोड़ की सप्लाई पर खोला राज