भारत आते ही बदले पाकिस्तानी मंत्री के सुर! आतंकवाद पर सवाल पूछा तो नहीं निकली जुबान

Published : Nov 20, 2026, 06:22 PM IST
pakistan minister musadik malik delhi visit terrorism question indus water treaty

सार

Pakistan Minister India Visit: पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली पहुंचे और भारत से बेहतर रिश्तों की बात की। लेकिन आतंकवाद के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया। जानें SCO बैठक और सिंधु जल विवाद का पूरा मामला।

भारत के खिलाफ पानी को लेकर धमकी देने वाले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक अब दिल्ली पहुंचकर रिश्ते सुधारने की बात कर रहे हैं। शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने भारत पहुंचे मलिक ने साझा संस्कृति, इतिहास और बातचीत की वकालत की। लेकिन जब उनसे सीमा पार आतंकवाद पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से परहेज किया। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी मंत्री का यह दौरा कूटनीतिक लिहाज से अहम माना जा रहा है।

दिल्ली पहुंचकर पाकिस्तान के मंत्री ने क्या कहा?

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मामलों के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक शुक्रवार, 20 नवंबर को SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भू-राजनीतिक परिस्थितियां बदल रही हैं। ऐसे में देशों के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों पर बातचीत जरूरी है। उन्होंने भारत, पाकिस्तान, रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों की साझा सभ्यतागत विरासत का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़ें: मां को खोने का दुख... CM योगी से पीएम मोदी ने की बात, राजनाथ सिंह का भावुक संदेश

आतंकवाद पर सवाल पूछा तो नहीं दिया सीधा जवाब

मलिक ने क्षेत्रीय सहयोग और बेहतर संवाद की वकालत की, लेकिन सीमा पार आतंकवाद पर भारत की चिंताओं को लेकर पूछे गए सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगले दिन जब वह अपना बयान देंगे, तब कई मुद्दों पर चर्चा होगी। उनके इस जवाब से यह स्पष्ट नहीं हुआ कि पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर अपना रुख बदलने को तैयार है या नहीं।

सिंधु जल संधि पर दे चुके हैं विवादित बयान

मुसादिक मलिक इससे पहले सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ आक्रामक बयान दे चुके हैं। जून 2026 में उन्होंने पानी के मुद्दे पर चेतावनी देते हुए कथित तौर पर कहा था कि पाकिस्तान के पानी में दखल देने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे। अब दिल्ली दौरे के दौरान उनकी भाषा सहयोग और संवाद पर केंद्रित दिखाई दी। हालांकि, इसे पाकिस्तान की आधिकारिक नीति में बदलाव मानना जल्दबाजी होगी।

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा विवाद

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने 23 अप्रैल को सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला किया। भारत ने स्पष्ट किया था कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक संधि स्थगित रहेगी। इसके बाद 7 मई 2025 को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

क्या भारत-पाकिस्तान के बीच शुरू होगी बातचीत?

दिल्ली आने से पहले पाकिस्तानी मंत्री ने स्पष्ट किया था कि SCO की यह बैठक भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बातचीत नहीं है। हालांकि, उन्होंने सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया। ऐसे में सवाल है कि क्या सांस्कृतिक संवाद भविष्य में दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने का रास्ता खोल सकता है? फिलहाल इस दौरे से किसी औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: पंचायत चुनाव में BJP बुरी तरह हारी, CM भजनलाल-वसुंधरा के इलाके में कांग्रेस का जलवा

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mayawati Comeback 2027: 'बहन जी 5वीं बार बनेंगी CM', अयोध्या से आकाश आनंद का तगड़ा भाषण
Punjab State Lottery Result 20 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, कौन बना ₹21 लाख का विनर? देखें लिस्ट