लुटेरे समझ पुलिस ने कार पर बरसाईं गोलियां, 9 साल की ऑस्ट्रेलियाई बच्ची की मौत

Published : Jun 16, 2026, 07:30 PM IST
लुटेरे समझ पुलिस ने कार पर बरसाईं गोलियां, 9 साल की ऑस्ट्रेलियाई बच्ची की मौत

सार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में छुट्टियां मनाने आए एक ऑस्ट्रेलियाई परिवार पर पुलिस ने गलती से फायरिंग कर दी। लुटेरे समझकर की गई इस गोलीबारी में 9 साल की बच्ची हानिया अहमद की मौत हो गई। इस घटना में बच्ची के पिता और भाई भी घायल हुए हैं।

नई दिल्ली: पाकिस्तान में छुट्टियां मनाने गए एक ऑस्ट्रेलियाई परिवार के लिए खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। यहां पंजाब प्रांत में पुलिस ने लुटेरे समझकर परिवार की कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 9 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का नाम हानिया अहमद था। इस दर्दनाक घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पाकिस्तान सरकार से मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।

यह परिवार ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में रहता है। परिवार में 39 साल के अदील अहमद, उनकी पत्नी डॉ. सिद्रा खान, बेटी हानिया और 10 साल का बेटा अफान थे। हज यात्रा करने के बाद यह परिवार पाकिस्तान घूमने आया था। 10 जून की रात को जब वे लाहौर से करीब 300 किलोमीटर दूर चकवाल जिले से गुजर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए दो हथियारबंद लुटेरों ने उनकी किराए की कार को रोक लिया।

घबराकर अदील अहमद ने फौरन पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर मदद मांगी। जैसे ही क्राइम कंट्रोल डिपार्टमेंट (CCD) के अफसर मौके पर पहुंचे, लुटेरे अपनी बाइक पर भागने लगे। इसी अफरातफरी में परिवार ने भी अपनी कार आगे बढ़ा दी। पुलिस ने परिवार की कार को ही लुटेरों की गाड़ी समझ लिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

गोलीबारी में हानिया गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना में हानिया के पिता और भाई को भी चोटें आई हैं। बच्ची के पिता ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने ही पहले गोली चलाई थी। फिलहाल, कार पर फायरिंग करने वाले पुलिस अफसर को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है और बाकी पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ चल रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सड़क पर भीख मांगता दिखा रोबोट, असली समझकर लोगों ने दिए पैसे-वीडियो वायरल
NEET Exam को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने बनाया खास प्लान? क्योंकि 21 को MP में 3 बड़े इवेंट