हनुमान से जुड़ी वो कहानी, जिसने कल्याण कुमार को बना दिया पवन कल्याण, दिलचस्प राज

Published : Jun 10, 2026, 06:07 PM IST
pawan kalyan

सार

Pawan Kalyan Name Mystery : आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण ने खोला सबसे बड़ा राज? पवन कल्याण नहीं था उनका असली नाम! फिर क्यों बदला नाम? एक मार्शल आर्ट्स गुरु की बात ने बदल दी किस्मत! ऐसे मिला पवन नाम? 

अमरावती (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण को आज करोड़ों फैंस इसी नाम से जानते हैं। लेकिन ये उनका असली नाम नहीं है। हाल ही में उन्होंने इस नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी बताई है, जो उनके फिल्मी दुनिया या राजनीति में आने से बहुत पहले, मार्शल आर्ट्स सीखने के दिनों से जुड़ी है।  ANI से बातचीत में पवन कल्याण ने बताया कि कैसे उनका जन्म का नाम बदला और 'पवन' शब्द उनकी पहचान का एक अहम हिस्सा बन गया।

पवन कुमार से हटा दिया था एक शब्द?

  • अपने नामकरण संस्कार को याद करते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि उनका असली नाम तिरुमाला देवस्थानम में रखा गया था। वहां उन्हें श्री कल्याण कुमार नाम दिया गया था। हालांकि, स्कूल रिकॉर्ड में 'श्री' हटा दिया गया और उनका नाम के. कल्याण कुमार रह गया।
  • उन्होंने कहा, "मेरा नामकरण तिरुमाला देवस्थानम में, भगवान योग नरसिम्हा के मंदिर में हुआ था। मुझे लगता है कि मेरा नाम श्री कल्याण कुमार रखा गया था।"
  • उन्होंने आगे बताया, "स्कूल रिकॉर्ड में शायद 'श्री' हटा दिया गया और यह के. कल्याण कुमार हो गया। कल्याण कुमार मेरा पारिवारिक नाम है, इसलिए इसे के. कल्याण कुमार के तौर पर दर्ज किया गया।"

हनुमान से जुड़ी वो कहानी...

  • एक्टर से नेता बने पवन कल्याण ने अपने नाम में 'पवन' जुड़ने की भी शानदार कहानी बताई। उन्होंने अपने मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनकी ताकत देखकर उनके एक इंस्ट्रक्टर ने उनकी तुलना भगवान हनुमान से कर दी थी।
  • उन्होंने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले और सिनेमा जॉइन करने के बाद भी, मेरे एक मार्शल आर्ट्स टीचर ने मेरे नाम में 'पवन' जोड़ा था।"

450 किलो वजन उठाने से बदली पहचान?

  • पवन कल्याण ने बताया, "उस समय, मैं बहुत ज़्यादा स्ट्रेंथ और मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग कर रहा था। मैं पावर डेमोंस्ट्रेशन करता था, जिसमें अपनी छाती पर लगभग आधा टन, यानी 450 किलोग्राम के करीब वज़न उठाता था। इन प्रदर्शनों के दौरान मेरी छाती पर पत्थर की सिल्लियां भी तोड़ी जाती थीं।"
  • उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मेरे टीचर ने एक बार कुछ ऐसा कहा था, 'तुम तो हनुमान, पवन पुत्र हनुमान जैसे हो।' मेरा मानना है कि इसी वजह से उन्होंने मेरे नाम में पवन जोड़ा।"
  • आज पवन कल्याण तेलुगु सिनेमा और राजनीति के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। फैंस के बीच 'पावर स्टार' के नाम से मशहूर पवन कल्याण, आंध्र प्रदेश में एक बड़े राजनीतिक चेहरे के रूप में उभरने से पहले एक एक्टर और मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर सफल करियर बना चुके हैं।
  • पवन कल्याण इस समय आंध्र प्रदेश के 11वें डिप्टी सीएम के तौर पर काम कर रहे हैं और दक्षिण भारत की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक बने हुए हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pakistan MI 17 Crash: PoK में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, रिपोर्ट्स में सभी के मारे जाने का दावा
Gorakhpur Horror: मां के ब्रह्मभोज पर हुआ विवाद, बड़े भाई ने कर दिया छोटे भाई का मर्डर