थाईलैंड में 16 भारतीय बच्चों संग जानवर जैसा सुलूक, बिलखते हुए मां ने कहा- बच्चों को बचा लो मोदी जी

Published : Jan 23, 2026, 02:01 PM IST

थाईलैंड में कथित तौर पर मानव तस्करी के जाल में फंसे 16 भारतीय नागरिकों का मामला सामने आया है, जिनमें हैदराबाद के तीन लोग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों को नौकरी का झांसा देकर थाईलैंड ले जाया गया, जहां से उन्हें म्यांमार-थाईलैंड सीमा के दुर्गम इलाकों में तस्करी कर अवैध श्रम केंद्रों में धकेल दिया गया। पीड़ितों से रोज़ाना 18–20 घंटे जबरन काम कराया जा रहा है, शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है और उनके पासपोर्ट, मोबाइल फोन व चिकित्सा सुविधाएं भी छीन ली गई हैं। इस मामले को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। वहीं, फंसे बच्चों की मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। उल्लेखनीय है कि म्यांमार-थाईलैंड कॉरिडोर पहले से ही मानव तस्करी के लिए कुख्यात रहा है और भारत पिछले वर्ष थाईलैंड से 1500 से अधिक नागरिकों को विशेष उड़ानों से वापस ला चुका है।

05:43संसद के टॉप 5 मोमेंट्स : राहुल बोले- मेरी-PM की पत्नी नहीं, रवि किशन बोले- मैं रोज छूता पत्नी के पैर
02:11Akhilesh Yadav vs Smriti Irani: ‘सास-बहू’ बयान पर छिड़ी जुबानी जंग!
17:32Women's Reservation Bill: महिला बिल पर Kalyan Banerjee का Modi सरकार को दिया चैलेंज
03:24Women’s Reservation Bill: 'ये BJP का मास्टर प्लान है' Akhilesh Yadav का बड़ा बयान वायरल
04:52Sanjay Singh का बड़ा हमला! Women’s Reservation Bill को बताया ‘चुनाव जिताओ बिल’
05:3817 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: भारत अब कहां से लाएगा तेल? खत्म हो गई अमेरिका की दी गई छूट
03:05संसद में महा-बहस... आधी रात लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023
08:53Women's Reservation Bill: AIMIM चीफ Owaisi ने किया बिल का तगड़ा विरोध, Amit Shah से कर दी बड़ी मांग
02:50कामवाली की समस्या से बना 100 मिलियन डॉलर का स्टार्टअप
01:35गर्मियों में अंडा खाना कितना सही?