
Ind Vs Eng Semi-Final: 'आज संजू 100 मारेगा', युवा क्रिकेटरों की अजब-गजब भविष्यवाणी
ICC Men's T20 World Cup के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले बड़े मुकाबले को लेकर मुंबई के Shivaji Park में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैच से पहले क्रिकेट फैंस का जोश चरम पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग यहां जुटे और टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।फैंस का कहना है कि इस बड़े मुकाबले में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करेगी और फाइनल में अपनी जगह बनाएगी। शिवाजी पार्क में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया और कहा कि भारतीय टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की पूरी क्षमता रखती है।