Free Coaching: PM मोदी का बड़ा ऐलान, अब कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी होगी पूरी तरह मुफ्त

Bimla Kumari   | CMS
Published : Aug 15, 2026, 10:32 AM IST
PM Modi Free Online Coaching

सार

PM Modi Free Online Coaching: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के बच्चों को बड़ा तोहफा दिया है। अब उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग पर पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सरकार मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग मुहैया कराएगी।

PM Modi Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्रों और युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। लाल किले से अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महंगी कोचिंग कक्षाओं का खर्च गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर बड़ा बोझ बन गया है। इसे कम करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को फ्री ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है।

महंगी कोचिंग से परिवारों पर बढ़ रहा बोझ

पीएम मोदी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग का बढ़ता चलन मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन गया है। कई अभिभावकों को लगता है कि अगर उनका बच्चा कोचिंग सेंटर नहीं जाएगा तो वह प्रतियोगिता में पीछे रह जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को महंगी कोचिंग पर खर्च होने वाली बड़ी रकम बचाने में मदद करना है।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग

पीएम मोदी ने घोषणा की कि युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के पास डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ प्रतिभाशाली शिक्षक और शिक्षाविद भी मौजूद हैं।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध कराना और कोचिंग की वजह से परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक दबाव को कम करना है। साथ ही युवा अपने परिवार के करीब रहकर पढ़ाई कर सकेंगे।

Gen Z पर पीएम मोदी का खास फोकस

प्रधानमंत्री का यह ऐलान युवाओं और खासतौर पर Gen Z को ध्यान में रखकर किया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों के बीच बढ़ती चिंता और महंगी कोचिंग के मुद्दे के बीच सरकार की यह घोषणा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पीएम मोदी ने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार उनके सपनों और क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने देगी।

स्टार्टअप्स के लिए R&D पर जोर

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में स्टार्टअप्स और युवाओं के इनोवेशन को भी बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने देश के स्टार्टअप्स से नए और इनोवेटिव आइडिया सामने लाने का आह्वान किया और रिसर्च एवं डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ रुपये के आवंटन का उल्लेख किया।

पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के सपनों और क्षमताओं को मजबूत करने के लिए देश में संसाधनों की कमी नहीं है।

युवाओं के आइडिया को मिलेगा सपोर्ट

पीएम मोदी ने बताया कि सरकार ने युवाओं के विचारों और क्षमताओं को मजबूती देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के सिस्टम का भी उल्लेख किया। उनका कहना था कि भारत में रिसर्च के लिए नए अवसर बनाए जा रहे हैं और युवाओं को अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करने के लिए बेहतर माहौल दिया जा रहा है।

Digital India और सस्ता डेटा बना ताकत

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया और सस्ते इंटरनेट डेटा को भी युवाओं की नई ताकत बताया। उन्होंने कहा कि किफायती डेटा ने देश के युवाओं को डिजिटल संसाधनों और ज्ञान तक आसान पहुंच दी है।

पीएम मोदी ने Make in India के विजन को आगे बढ़ाने की बात करते हुए कहा कि भारत में रिसर्च, इनोवेशन और तकनीकी विकास के लिए लगातार नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Speech: ‘Fragile Five’ से दुनिया की तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था तक पहुंचा भारत, लाल किले से गिनाईं उपलब्धियां
PM Modi Speech: लाल किले से पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ‘डराने में कुछ लोगों को मजा आता था’