कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ाते? PM मोदी ने उद्योगपतियों को क्यों फटकारा?

Published : Nov 20, 2026, 04:27 PM ISTUpdated : Nov 20, 2026, 04:28 PM IST

FICCI कार्यक्रम में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से तीखा सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि मैंने टैक्स में राहत दी, लेकिन क्या कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई और नई भर्तियां कीं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉर्पोरेट सेक्टर को दी गई टैक्स राहत का जिक्र करते हुए उद्योगपतियों से एक अहम सवाल पूछा है। उन्होंने कारोबारियों से पूछा कि सरकार ने टैक्स में कटौती करके राहत दी, लेकिन क्या कंपनियों ने इसका फायदा अपने कर्मचारियों को भी दिया? क्या उनकी सैलरी बढ़ाई गई और क्या नए लोगों को नौकरी पर रखा गया?

पीएम मोदी गुरुवार (19 नवंबर) को नई दिल्ली के भारत मंडपम में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कॉर्पोरेट जगत से कहा कि टैक्स में कटौती का फायदा सिर्फ कंपनियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका लाभ कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए।

पीएम मोदी ने कारोबारियों से पूछा- कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई या नहीं?
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स में बड़ी कटौती की है। इसके बावजूद उद्योग जगत को यह बताना चाहिए कि उसने अपने कर्मचारियों के वेतन और उनकी संख्या में कितनी बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कंपनियों को टैक्स में राहत दी है, लेकिन क्या कारोबारियों ने अपने कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाई? क्या कंपनियों में काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है? पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से टैक्स राहत का फायदा कर्मचारियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लेने को कहा।


30% से घटाकर 22% किया कॉर्पोरेट टैक्स
पीएम मोदी ने बताया कि साल 2014 में कॉर्पोरेट टैक्स की मूल दर 30 फीसदी थी। सरकार ने इसे घटाकर 22 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा, सालाना 12 लाख रुपये तक की व्यक्तिगत आय पर भी इनकम टैक्स में राहत दी गई है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने टैक्स के मोर्चे पर कारोबारियों और आम लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाए हैं। अब उद्योग जगत को भी अपने कर्मचारियों के हित में फैसले लेने चाहिए।

'मोदी जी आप करो, हम देख लेंगे... क्या ऐसा ही चलेगा?'
प्रधानमंत्री मोदी ने कारोबारियों पर तंज कसते हुए कहा कि हर बार यह नहीं चल सकता कि उद्योग जगत सरकार से कहे कि मोदी जी आप करिए, हम देख लेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “कॉर्पोरेट टैक्स की मूल दर 2014 में 30% थी। हमने उसे घटाकर 22% कर दिया। आज भारत में 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं है। मैंने तो 12 लाख तक इनकम टैक्स माफ कर दिया। क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई? क्या आपने एम्प्लॉयी की संख्या बढ़ाई? मोदी जी आप करो, हम देख लेंगे.... क्या ऐसा ही चलेगा?”

'कितना ही खिलाओ, पेट भरता नहीं है'
पीएम मोदी ने कारोबारियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी भूख इतनी ज्यादा है कि कितना भी खिलाओ, पेट नहीं भरता। उन्होंने बिजनेस लीडर्स की ओर इशारा करते हुए यह टिप्पणी की। प्रधानमंत्री की इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद कारोबारी हंस पड़े। FICCI के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी का यह बयान चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने उद्योग जगत को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार की ओर से टैक्स में राहत मिलने के साथ कंपनियों को भी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर ध्यान देना चाहिए।

Cyclone Akvan का कहां-कहां असर? झारखंड-बिहार समेत 14 राज्यों में Heavy Rain Alert
ODISHA में Cyclone Akvan का ATTACK! 90 KM की तूफानी हवाएं, GOAPALPUR में Landfall!
03:20Zhangjiajie: हवा में लटके हैं हजारों पहाड़! अवतार फिल्म जैसी इस जगह का रहस्य जानिए
03:18APEC Summit 2026: तीन महाशक्तियों की बैठक पर पुतिन का बड़ा बयान! Trump-Xi-Putin में क्या हुई बात?
Sara vs Saaniya: सारा तेंदुलकर के आगे फीकी पड़ीं भाभी, ब्लैक-गोल्डन ड्रेस में ननद ने लूटी महफिल
03:04Atacama Desert: समुद्र पास, फिर भी एक बूंद बारिश नहीं! आखिर क्या है इस रेगिस्तान का रहस्य?
M.Tech बेटे के साथ 5 साल जेल में रहे आजम खान का छलका दर्द, सुनाई आपबीती!
Cyclone Akawan से पहले Puri में भारी बारिश का कहर, लोगों का Rescue शुरू!
Puri Cyclone Akawan Alert: पुरी में तूफान-भारी बारिश के बीच Jagannath Temple में ये क्या हो रहा है?
Read more