Thrissur में PM Modi का मेगा रोड शो, ओपन जीप में साउथ इंडियन लुक ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ा जनसैलाब

Published : Mar 29, 2026, 07:06 PM IST

PM Modi Kerala Visit :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 29 मार्च को केरल पहुंचे। जहां पहले उन्होंने पलक्कड़ में विशाल रैली की। इसके बाद त्रिशूर में ओपन जीप में सवार होकर मेगा रोड शो निकला। इस दौरान प्रधानमंत्री के साउथ इंडियन लुक ने सबका ध्यान खींचा।

PREV
16

PM मोदी का साउथ इंडियन लुक 

केरल में विधानसभा चुनावी शोर के बीच आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। पीएम ने पलक्कड़ में विशाल रैली कर भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मोदी की जन संख्या में लोग पहुंचे थे। पलक्कड़ के बाद पीएम त्रिशूर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक रोड शो किया।

26

केरल में पीएम मोदी का ओपन जीप में रोड शो

प्रधानमंत्री केरल के त्रिशूर में ओपन जीप में मेगा रो़ड शो किया। इस दौरान उनके साथ लोकल नेता नजर आए। प्रधानमंत्री ने केरल दौरे के दौरान एकदम साउथ इंडियन वाले लुक में नजर आए। 

36

पीएम मोदी ने बजाया केरल का यत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल दौरे के दौरान पलक्कड़ में विशाल जनसभा को संबोंधित करने से पहले स्थानीय वाद्य यंत्र भी बजाया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं।

46

केरल में गूंजा मोदी मोदी का नारा

बता दें कि पीएम मोदी का केरल के पलक्कड़ और त्रिशूर के जिस भी रास्ते से काफिला निकला तो सड़के दोनों तरफ भारी संख्या में स्थानीय लोग खड़े थे। किसी ने हाथ हिलाकर पीएम का अभिवादन किया तो कोई मोदी मोदी के नारे लगाता रहा।

56

त्रिशूर में उमड़ा जन सैलाब

इस तस्वरी में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह केरल के लोग पीएम मोदी की एक झलक देखने के लिए बेकरार हैं। जैसे ही लोगों को पता चला कि इस रास्ते से पीएम मोदी का रोड शो निकलेगा तो वह घंटों पहले आकर कड़ी धूप में खड़े हो गए। जब मोदी की गाड़ी आई तो हर हर मोदी के नारे लगाते नजर आए।

66

केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग

 त्रिशूर में पीएम मोदी के रोड शो में भाजपा सांसद सुरेश गोपी नजर आए। साथ ही जो जनसैलाब उमड़ा था, वह देखने लायक था। बता दें कि केरल में 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल, 2026 को वोटिंग होनी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories