PHOTOS NEWS : सुवेंदु अधिकारी की शपथ में पहुंचा मोदी का खास रथ, देखिए बंगाल के सबसे शानदार मोमेंट्स

Published : May 09, 2026, 06:20 PM IST

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के कई बड़े नेता कोलकाता पहुंचे। पीएम मोदी ने परेड ग्राउंड में भव्य रोड शो किया। 

PREV
16
सुवेंदु की शपथ में मोदी का रोड शो

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बन गए हैं। भाजपा सरकार सरकार के इस शपथ ग्रहण में बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्र के बड़े नेता कोलकाता पहुंचे थे। इस दौरान पीएम ने भव्य रोड शो भी निकाला, इस रथ में एक तरफ बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी तो दूसरी तरफ राज्य बीजेपी अध्यक्ष समित भट्टाचार्य सवार थे।

26
पीएम मोदी की मंच तक पहुंचने की थी यादगार एंट्री

दरअसल, यह रोड शो कोलकाता के परेड ग्राउंड में निकला था। जहां पीएम मोदी ग्राउंड की एंट्री से सीएम पद के शपथ ग्रहण के मंच तक पहुंचे। इस दौरान ग्राउंड से मंच तक मोदी को लाने के लिए एक खास रथ बनाया गया था।

36
1 लाख लोगों के सामने सुवेंदु ने ली सीएम की शपथ

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी के इस शपथ ग्रहण समारोह में बंगाल के कोने-कोने से लोग आए हुए थे। बताया जाता है कि जिस वक्त सुवेंदु ने सीएम पद की शपथ ली उस वक्त ग्राउंड पर करीब 1 लाख लोग मौजूद थे।

46
PM मोदी ने घुटनों के बल किया प्रणाम

सुवेंदु अधिकारी की शपथ समारोह का सबसे अच्छा मोमेंट्स वह भी था जब, PM मोदी ने मंच से परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों को ना सिर्फ धन्यवाद किया, बल्कि इस दौरान उन्होंने घुटनों के बल बैठकर जनता को प्रणाम भी किया।  और जनता को प्रणाम किया।

56
बंगाल चुनाव में मारे गे लोगों के परिवार से मिले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुवेदु अधिकारी की सीएम की शपथ से पहले बंगाल चुनावी हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं देबाशीष मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पाल के परिवारों से मुलाकात भी की।

66
जब पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ता के छुए पैर

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण का सबसे शनदार वह पल था, जब पीएम मोदी ने बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता 98 साल के माखनलाल सरकार के पैर छुए और उन्हें गले लगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories