प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करने के बाद लाल किले पर स्कूली बच्चों से बातचीत की। जैसे ही प्रधानमंत्री ने अपना भाषण खत्म किया, सफेद, हरे और केसरिया रंग के कपड़े पहने स्कूली बच्चों का एक समूह उनकी ओर दौड़ा। मोदी उनसे बातचीत करने के लिए रुके और कई बच्चों से हाथ मिलाया। इस दौरान उनके पैर छूते हुए एक बच्ची की टोपी गिर गयी, लेकिन प्रधानमंत्री ने उसे इग्नोर नहीं किया।