PM Modi at Somnath Temple : प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ मंदिर को आज 75 साल हो गए। इस मौके पर पीएम मोदी भी सोमनाथ पहुंचे हैं। पीएम के वेलकम के लिए जो जनसैलाब उमड़ा वो देखते ही बना। इस बीच पीएम के भव्य रोड शो की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने पर मंदिर ट्रस्ट 'सोमनाथ अमृत महोत्सव-2026' मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बाबा भोलेनाथ की नगरी सोमनाथ पहुंचे। इस मेगा इवेंट की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह बेहद अद्भुत हैं, जिसमें एक साथ भक्ति-शक्ति और संगीत का मेलजोल देखने को मिला।
210
सोमनाथ में ओपन जीप में निकले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने हेलिपैड से लेकर सोमनाथ मंदिर परिसर तक करीब 2 किलोमीटर रेंज में भव्य रोड किया। जहां प्रधानमंत्री ओपन जीप में सवार थे। साथ में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी दिखाई दिए।
310
सोमनाथ में उमड़ा जनसैलाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस भव्य रोड और पीएम की एक झलक देखने के लिए भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा था। सड़क के दोनों तरफ बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक खड़े थे। लोगों का उत्साह देखने लायक था।,
410
पीएम मोदी की मंदिर में भव्य एंट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमनाथ मंदिर में एंट्री भी बेहद भव्य थी। एंट्री के लिए 75 ढोल, शंख और डमरू की गूंज के साथ पीएम का स्वागत किया जाएगा। वहीं पारंपरिक वेशभूषा में 100 कन्याएं 'कलश नृत्य' पेश किया। इसके ओडिशा के कलाकार नारायण साहू और सुब्रता महाराणा ने रेत से भगवान शिव और मंदिर की सुंदर आकृति बनाई है।
510
11 तीर्थों के जल से शिखर का कुंभाभिषेक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा सोमनाथ का वैदिक मंत्रों के साथ 11 तीर्थों के जल से शिखर का कुंभाभिषेक किया। बताया जा रहा है कि 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से कलश का जल से मंदिर का अभिषेक भी किया।
610
हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल भी बरसाए
सोमनाथ मंदिर और पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसी बीच अभिषेक के बाद वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो किया गया। चेतक हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर पर फूल भी बरसाए गए।
710
सोमनाथ मंदिर जारी हुआ डाक टिकट
पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर मंदिर के लिए कई बड़े ऐलान किए। वहीं इस मौके पर डाक टिकट जारी किया। इसके बाद पीएम ने जनसभा को भी संबोंधित किया।
810
मंदिर को जितनी बार तोड़ा उतनी बार बना भव्य
पीएम मोदी ने अपने स्पीच में कहा लुटेरों ने सोमनाथ मंदिर की भव्यता मिटाने की कोशिश की। इस मंदिर को बार-बार तोड़ा गया, लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण हुआ।
910
सोमनाथ विदेश से भी आते हैं भक्त
पीएम ने कहा-सोमनाथ मंदिर से सिर्फ गुजरात ही नहीं, देश के बाकी हिस्सों के परिवार ही जुड़े हुए हैं। बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए विदेश तक से भक्त आते हैं। यह मंदिर हमें हमारी जीवन जीने का तरीका सिखाती है। हमारी आस्था नदियों में, वृक्षों में है। हम जंगलों को भी श्रद्धा की दृष्टि से देखते हैं।
1010
हमारे तीर्थ ही हमारी पहचान
पीएम मोदी ने स्पीच देते हुए कहा- कई शिवभक्त समय-समय पर सोमनाथ मंदिर का निर्माण करवाते रहे हैं। भक्त दिल खोलकर मंदिर के लिए दान भी करते हैं। मोदी ने कहा-हमारे सांस्कृतिक तीर्थ हजारों साल से भारत की पहचान रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।