पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की फोन पर लंबी बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Published : Aug 09, 2026, 12:16 AM IST
PM Modi and JD Vance

सार

PM Modi JD Vance Phone Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की फोन पर लंबी बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने वेंस को बेटे के जन्म पर बधाई दी।

PM Modi JD Vance Call: भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक मोर्चे पर एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) से फोन पर लंबी बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Global Strategic Partnership) को प्रमुख क्षेत्रों में और अधिक गहरा करने को लेकर चर्चा हुई। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका के एक सांसद की ओर से भारत के कानूनों को लेकर आपत्तिजनक बयान सामने आए थे।

पीएम मोदी ने दी जेडी वेंस को बधाई

इस बातचीत के दौरान कूटनीतिक चर्चा के अलावा एक निजी और सौहार्दपूर्ण पहलू भी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और सेकंड लेडी ऊषा वेंस को उनके बेटे के जन्म पर गर्मजोशी से बधाई दी और पूरे परिवार को अपनी शुभकामनाएं भेजीं। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के अन्य विस्तृत विवरण तुरंत सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

क्यों अहम मानी जा रही है यह बातचीत?

यह फोन कॉल ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में अमेरिका के एक कानून निर्माता द्वारा भारत के विदेशी चंदे से जुड़े कानूनों में प्रस्तावित संशोधनों पर चिंता जताई गई थी। अमेरिकी कांग्रेसमैन रिले मूर (Riley Moore) ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) में प्रस्तावित बदलावों से भारतीय सरकार को चर्चों और धार्मिक चैरिटी को अपने नियंत्रण में लेने की अनुमति मिल सकती है। उन्होंने इसे ईसाइयों पर हमला करार दिया था।

भारत का कड़ा रुख

अमेरिकी सांसद के इस बयान के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को साफ कर दिया था कि विधायी मामले (Legislative matters) भारत के पूरी तरह आंतरिक मामले हैं। साथ ही यह भी याद दिलाया गया था कि अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में विदेशी फंडिंग को विनियमित करने के लिए कड़े कानून मौजूद हैं।

क्यों याद आया ऑपरेशन सिंदूर वाला पुराना मिस कॉल?

प्रधानमंत्री मोदी और जेडी वेंस की यह बातचीत पिछले साल यानी मई 2025 के उस वाकये की भी याद दिलाती है, जिसका खुलासा खुद पीएम मोदी ने लोकसभा में किया था। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान पीएम मोदी ने संसद में बताया था कि उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के करीब चार मिस्ड कॉल देखे थे और इसके बाद उन्होंने खुद फोन वापस मिलाया था। उस वक्त पीएम मोदी ने सदन को बताया था कि जेडी वेंस ने उन्हें चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान भारत पर एक बड़े हमले की योजना बना रहा है। इस पर पीएम मोदी ने कड़ा जवाब देते हुए कहा था, 'हमारा जवाब और भी ज्यादा कड़ा होगा।'

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delimitation पर तमिलनाडु में बवाल! CM विजय की मीटिंग में 21 सांसद जुटे, लेकिन DMK-AIADMK ने क्यों किया बॉयकॉट?
JPSC Protest: ना बोल पा रहे ना खड़े हो पा रहे, कैसी है 15 दिन से अन्न त्यागे देवेंद्र महतो की हालत