
चेन्नई: तमिलनाडु चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों ने सियासी पंडितों का सारा गणित बिगाड़ दिया है। इस बीच, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का एक पुराना बयान 'बुल्स आई' यानी एकदम निशाने पर लगता दिख रहा है। किशोर ने भविष्यवाणी की थी कि एक्टर विजय की पार्टी तमिझगा वेट्री कड़गम (TVK) अगर अकेले चुनाव लड़ती है, तो जीत सकती है। उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है।
विजय की पार्टी के लिए राजनीतिक सलाहकार रहे प्रशांत किशोर ने पहले तमिलनाडु के 'थंती टीवी' को एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा था, 'तमिलनाडु में अगर विजय अकेले मैदान में उतरते हैं, तो उनके जीतने का बहुत अच्छा मौका है।' जब उनसे AIADMK के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछा गया, तो किशोर ने साफ-साफ 'बिल्कुल नहीं' में जवाब दिया था।
उन्होंने कहा था, "उन्हें अकेले चुनाव लड़ने के बारे में ही सोचना चाहिए और मुझे नहीं लगता कि यह बदलेगा। अगर वो अकेले लड़ते हैं तो जीत की संभावनाएं ज्यादा हैं।" जब उनसे पूछा गया, "सबसे अच्छा मौका मतलब क्या?", तो किशोर ने सीधे जवाब दिया, "तमिलनाडु जीतने का अच्छा मौका।" सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 सीटों के बहुमत तक पहुंचने के सवाल पर उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा था, "बिल्कुल संभव है। इस वीडियो को संभालकर रखिए और जब नतीजे आएं तो इसे चलाइएगा।"
फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु की 234 सीटों में से विजय की TVK पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। यह एक बड़ी हैरानी की बात है क्योंकि पार्टी ने राज्य के मजबूत गठबंधनों DMK और AIADMK को भी पीछे छोड़ दिया है।
देश की कई पार्टियों के लिए चुनावी जीत की स्क्रिप्ट लिख चुके प्रशांत किशोर को विजय ने अपने पहले चुनाव से पहले ही सलाहकार बना लिया था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय को भरोसा था कि चुनाव में किशोर की सलाह और रणनीति बहुत काम आएगी। इसी के तहत विजय ने किसी भी बड़े गठबंधन में शामिल हुए बिना सभी 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। अब शुरुआती रुझान बता रहे हैं कि किशोर की रणनीति काम कर रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।