
देश के अधिकतर राज्यों में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। कई जगह तो यह बरसात कुदरत का कहर बनकर गिर रही है, जिसके चलते भीषण हादसे भी हो रहे हैं। आज बुधवार को पुणे में भारी बारिश से जमा कचरे का पहाड़ 3 मंजिला इमारत पर गिर गया। जिससे पूरी बिल्डिंग तिनके की तरह ढह गई। बताया जाता है कि इस इमारत के मलब में 15 से 16 लोगों के दबे होने की आशंका है। हालांकि खबर लगते ही पुलिस-प्रशासन टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में टनों से कचरा जमा था, जो दूर से लोगों को पहाड़ जैसा दिखाई देता था। लेकिन भीषण बारिश में यही कचरा प्रबंधन की बिल्डिंग पर गिर पड़ा। जिससे इमारत सेकंडों में धराशायी हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कुई अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं।
पुणे प्रशासन का कहना है कि पुणे के मोशी में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की इमारत का एक हिस्सा ढहा है। जिसमें पहली मंजिल पर मौजूद लोग मलबे में दब गए। वहीं दूसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।
बता दें कि पुणे में पिंपरी-चिंचवाड़ के मेयर, रवि लांडगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, इस समय पूरे महाराष्ट्र में भीषण बारिश हो रही है, जिसके चलते कई हादसे भी हो रहे हैं। बारिश होने से पानी का लेवल इतना बढ़ गया है कि वह ठीक से निकल नहीं पा रहा है। जिससे इमारतों की नींव कमजोर हो रही है और इस तरह के हादसे हो रहे हैं।
#WATCH | Maharashtra | A building collapsed in the Moshi area of Pimpri Chinchwad; people feared trapped. More details awaited. pic.twitter.com/5kmq3uIRxt
— ANI (@ANI) July 8, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।