Pune Horror: जल्लाद बन गया बाप! पुणे में 9 साल की मासूम का क़त्ल कर घर में फूंका शव, फिर...

Published : May 06, 2026, 06:22 PM IST
Pune Horror Father Kills 9 Year Old Daughter Over Suspected Report Card Tampering

सार

Pune Father Kills Daughter: पुणे में दिल दहला देने वाला मामला, रिपोर्ट कार्ड को लेकर हुए विवाद में पिता ने 9 साल की बेटी की हत्या कर दी। बाद में सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर संवेदनशील इंसान को झकझोर दिया है। पढ़ाई और अंकों को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते खौफनाक अपराध में बदल गया। आरोप है कि एक पिता ने अपनी ही नौ साल की बेटी की जान ले ली, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे उसके रिपोर्ट कार्ड पर शक था।

रिपोर्ट कार्ड दिखाने से शुरू हुआ विवाद, कुछ ही मिनटों में बढ़ी हिंसा

पुलिस के अनुसार, यह घटना पुणे जिले के दौंड तालुका के देउलगांव राजे गांव के हनुमानवस्ती इलाके की है। आरोपी पिता शांताराम दुर्योधन चव्हाण अपनी बेटी और 10 वर्षीय बेटे के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि जब बेटी ने अपना वार्षिक स्कूल रिपोर्ट कार्ड दिखाया, तो पिता को उसके अंकों पर शक हुआ। उसे लगा कि बच्ची ने अपने नंबर बढ़ाने के लिए छेड़छाड़ की है और भाई के रिपोर्ट कार्ड में भी बदलाव किया है। यहीं से एक सामान्य बातचीत ने खतरनाक रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में पागलपन! हापुड़ में युवक ने जलती चिता से निकाल ली खोपड़ी, फिर जो हुआ…

गुस्से में उठाया लकड़ी काटने का औजार, मासूम पर किया जानलेवा हमला

जांच में सामने आया है कि आरोपित पिता गुस्से में इतना बेकाबू हो गया कि उसने लकड़ी काटने वाले औजार से अपनी ही बेटी पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची के गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला बेहद हिंसक था और गुस्से में उठाया गया एक ऐसा कदम, जिसने एक मासूम की जिंदगी छीन ली।

सबूत मिटाने की कोशिश, घर में ही लगा दी आग

वारदात के बाद आरोपी ने अपने अपराध को छिपाने की कोशिश भी की। उसने बच्ची के शव को घर के अंदर रखकर आग लगा दी, जिससे घर का एक बड़ा हिस्सा जल गया।

भाई ने खोला राज, परिजनों के जरिए पुलिस तक पहुंची जानकारी

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी के 10 वर्षीय बेटे ने अपने चाचा को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जले हुए घर से बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में एक महिला की भूमिका भी सामने आई है, जिस पर सबूत मिटाने में मदद करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: एक ही दुल्हन, 9 शादियां! बीड में ‘शादी के नाम पर ठगी’ दूल्हे की कहानी सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अमृतसर में धमाका, Raghav Chadha ने पंजाब CM भगवंत मान को लिया लपेटे में...
एक ही दुल्हन, 9 शादियां! बीड में ‘शादी के नाम पर ठगी’ दूल्हे की कहानी सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे