Mumbai Flood News : मुंबई में भीषण बारिश के बीच पुणे के मावल तहसील में भूस्खलन से बुरा हाल है। मलबे से कोई जिंदा निकल रहा है तो किसी का शव निकाला है। NDRF और प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।
पुणे (महाराष्ट्र): मुंबई में जानलेवा बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। पूरा शहर पानी पानी हो चुका है, फिल्म स्टार से लेकर झुग्गी तक में जलप्रलय का असर देखा जा रहा है। इसी बीच पुणे जिले की मावल तहसील के पाटल गांव में सोमवार को हुए भूस्खलन (Landslide) में कई लोग जमीन के अंदर मलबे में फंसे हुए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति का शव बाहर निकला है। तो वहीं रेस्क्यू टीम को आशंका है कि अभी और भी कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हैं।
पुणे में लोगों को बचाने में जुटी डिजास्टर फोर्स
पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA), स्थानीय प्रशासन और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की टीमें मौके पर राहत और बचाव का काम कर रही हैं।
यह घटना सोमवार तड़के हुई, जिसके बाद इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत एक्टिव किया गया। मदद के लिए कॉल आने के बाद, जिला सूचना कार्यालय ने पुष्टि की कि नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) से तुरंत सहायता मांगी गई। जिला सूचना कार्यालय, पुणे के अनुसार, पुणे में तैनात 5वीं बटालियन की 30 सदस्यों वाली एक स्पेशल टीम को फौरन मौके पर भेजा गया।
इस ऑपरेशन को इंस्पेक्टर रविंदर लीड कर रहे हैं और असिस्टेंट कमांडेंट चंद्रकेतु शर्मा इसकी निगरानी कर रहे हैं। टीम में दो सीनियर अधिकारियों के साथ 27 ट्रेंड जवान शामिल हैं।
यह यूनिट सुबह 5:50 बजे एडवांस्ड बचाव उपकरणों के साथ गांव के लिए रवाना हुई, ताकि अस्थिर जमीन पर सावधानी से मलबा हटाया जा सके।
मौसम विभाग का आज भी 'रेड अलर्ट'
बता दें कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इस वक्त भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए 'रेड अलर्ट' भी जारी किया है।
वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के सुबह 8 बजे जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई और इसके उपनगरों में बहुत भारी और लगातार बारिश होने की उम्मीद है।
मुंबई में 24 घंटे में कितनी हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में शहर में औसतन 105.24 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि पूर्वी उपनगरों में 161.11 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 159.40 मिमी बारिश हुई।
अधिकारियों ने बताया कि आज दोपहर 3:56 बजे 4.08 मीटर ऊंची हाई टाइड (ज्वार) आने की उम्मीद है, जबकि रात 10:13 बजे 1.52 मीटर की लो टाइड (भाटा) आएगी। मंगलवार को सुबह 04:38 बजे 3.44 मीटर की हाई टाइड और सुबह 09:59 बजे 1.86 मीटर की लो टाइड रहेगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।