कौन है सिया का ये सीक्रेट पार्टनर? जिसे केतन मर्डर का हर राज पता, कोडवर्ड में करता था बात

Published : Jul 04, 2026, 03:09 PM IST
Ketan Agrawal murder case

सार

Siya Goyal News : पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल और चेतन चौधरी  के अलावा तीसरे शख्स की एंट्री हो गई है। जिसे केतन के मर्डर का हर राज पता था। लोग उसे सिया का आशिक भी बता रहे हैं।

महाराष्ट्र के पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस पूछताछ में अलग-अलग बयान दे रहे हैं। वहीं सिया ने लाई डिटेक्टर टेस्ट (पॉलीग्राफ टेस्ट) देने से मना कर दिया है। इसी दौरान मर्डर केस में एक तीसरे शख्स की भी एंट्री हुई है। जो चेतन की हत्या की साजिश बनाने में आरोपी सिया से फोन पर बातें करता था। तो आइए जानते हैं कौन है यह तीसरा व्यक्ति?

केतन मर्डर में पुलिस को मिला सबसे बड़ा सबूत

दरअसल, पुणे पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह तीसरा शख्स आरोपी चेतन चौधरी का दोस्त बताया जाता है, जो उसका क्लासमेट था। सिया और चेतन क्या करने वाले इसकी पूरी जानकारी इस युवक को थी। वह उससे प्लान भी शेयर करते थे। लेकिन वह कोडवर्ड में बातें करता था। आरोपियों ने हत्या करने के बाद अपने मोबाइल से बातचीत का सारा डाटा डिलीट कर दिया था। लेकिन पुलिस ने सिया के घर में छिपा रखा एक मोबाइल जब्त किया है। जिसमें सारे राज कैद हैं। फिलहाल पुलिस इस तीसरे युवक की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पुख्ता पता लगाया जा रहा है कि वह चेतन मर्डर केस में किस लेवल तक शामिल था।

तीसरा शख्स सिया का EX आशिक?

सोशल मीडिया पर यूजर इस तीसरे शख्स को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि यह चेतन मर्डर केस में यह तीसरा युवक कोई और नहीं, बल्कि सिया का पूर्व प्रेमी यानि आशिक है। जिसका चेतन से पहले अफेयर था। जो पुणे के लुल्लानगर इलाके के कैफे में की गई साजिश में फोन पर मौजूद था। जिसके एक एक बात पता थी।

आखिर  सिया ने क्यों केतन की हत्या

बता दें कि 20 जून को सिया गोयल और प्रेमी चेतन चौधरी ने पुणे के लोहागढ़ किले से बिजनेसमैन केतन अग्रवाल को धक्का देकर मौत के घाट उतारा था। सिया और केतन के परिवारों ने उनकी शादी तय कर दी थी और इस साल नवंबर में उनकी शादी होने वाली थी। लेकिन सिया यह शादी नहीं करना चाहती थी, क्योंकि उसका चेतन से अफेयर था। इसलिए सिया और चेतन ने मिलकर यह खौफनाक योजना बनाई।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Watch Video: बांस की बैरिकेडिंग और बेकाबू भीड़..सावन सोमवार को अशोक धाम मंदिर में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
Trump ने Fox News रिपोर्टर को दिया बड़ा संकेत, क्या Alexis McAdams बनेंगी नई White House Press Secretary?