पंजाब में मंत्री के खौफ में अफसर को मरना पड़ा, नहीं तो मिनिस्टर साहब पूरे परिवार को खत्म कर देते!

Published : Mar 22, 2026, 12:55 PM IST

पंजाब से लेकर दिल्ली तक अरविंद  केजरीवाली की आम आदमी पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि पंजाब की भगवंत मान सरकार में मंत्री लालजीत भुल्लर की वजह से एक वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड जो कर लिया। 

PREV
15

क्या अब गिरफ्तार होंगे मंत्री भल्लुर

पंजाब के वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं भगवंत मान सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी लालजीत भुल्लर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पीड़ित परिवार मिनिस्टर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। सरकार से साफ कहा है कि जब तक मंत्री और पिता को अरेस्ट नहीं करेंगे वह ना तो पोस्टमॉर्टम कराएंगे और ना ही अंतिम संस्कार करेंगे।

25

मंत्री भुल्लर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे

दरअसल, मंत्री भुल्लर के धमकी से डरकर सुसाइड कर चुके गगनदीप सिंह रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने आज अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री के बारे में कई चौकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने दो टूक साफ कहा कि जब तक भुल्लर जेल नहीं जाएगा वह गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

35

मंत्री की धमकी-पंजाब में सारे गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं

रंधावा की पत्नी ने कहा-भुल्लर पहले भी कई बार मेरे पति को मौत की धमकी दे चुका है। हमें लगातार उसकी तरफ से धमकी मिल रही थी। भुल्लर ने पति को धमकाते हुए बोला था कि पंजाब में सारे गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक मेरा सिर्फ इशारा ही काफी है। अगर तूने मेरी बात नहीं मानी तो तुझे जिंदा रहने का कोई अधिकार नहीं है। अच्छा होगा कि तू जहर खा ले।

45

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि आप विधायक और इस्तीफा दे चुके मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप है कि उन्होंने वेयरहाउस कॉर्पोरेशन एजेंसी में अपने पिता के नाम पर एक टेंडर अप्लाई किया था। लेकिन कंपनी के पॉलिसी के हिसाब से उनको टेंडर नहीं मिला तो उन्होंने कंपनी के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा को घर बुलाकार डराया धमकाया। इससे मैनेजर डिप्रेशन में आ गए और जहर खाकर मौत के गले लगा लिया।

55

दिल्ली से पंजाब तक मचा हड़कंप

बता दें कि मामला सामने आने के बाद सीएम भगवंत मान ने कल 21 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और मंत्री लालजीत सिंह से इस्तीफा ले लिया। इसके अलावा उनके खिलाफ जांच बैठा दी है। क्योंकि उनपर एक अफसर की मौत का आरोप जो लगा है। फिर अरविंद केजरीवाल के आप पार्टी के सरकार में हड़कंप मचा गया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories