Viral Video: प्यार, शादी और फिर टॉर्चर! थार-बाइक की मांग या कुछ और? CCTV में कैद पति की करतूत

Published : Oct 25, 2026, 11:30 AM IST
punjab ludhiana husband beats wife cctv video thar bike demand

सार

Punjab Wife Assault Case: लुधियाना में पति रितीश शर्मा पर थार और बाइक की मांग को लेकर पत्नी ट्विंकल से मारपीट करने का आरोप है। 21 अक्टूबर की CCTV फुटेज सामने आई है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानिए, उस रात क्या हुआ था।

Punjab Domestic Violence Case: पंजाब के लुधियाना से दहेज प्रताड़ना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को सड़क पर घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा। पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति महिंद्रा थार कार और मोटरसाइकिल की लगातार मांग कर रहा था और मांग पूरी न होने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत (Ludhiana Husband Beats Wife CCTV)

  • 21 अक्टूबर की घटना: वायरल फुटेज में रितीश शर्मा नाम का शख्स अपनी पत्नी ट्विंकल को थप्पड़ मारते, बाल खींचते और सड़क पर घसीटते हुए दिख रहा है।
  • पड़ोसियों ने बचाई जान: महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और किसी तरह महिला को बचाया।
  • पड़ोसी के घर में घुसा: बाइक विवाद के दौरान पीड़िता अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में छुप गई थी, लेकिन आरोपी पति वहां भी पहुंच गया और उसके साथ मारपीट की।

तलाक की सुनवाई से शुरू हुई थी प्रेमकहानी (Ludhiana Dowry Harassment Case)

  • दूसरी शादी थी ट्विंकल की: पेशे से सैलून चलाने वाली ट्विंकल की यह दूसरी शादी थी। करीब दो साल पहले अपने पहले तलाक की कानूनी प्रक्रिया के दौरान उसकी मुलाकात रितीश शर्मा से हुई थी।
  • दोस्ती से शादी तक: हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वाले रितीश और ट्विंकल के बीच पहले दोस्ती हुई, जो प्यार में बदली और पिछले साल नवंबर में दोनों ने शादी कर ली।
  • शादी के 3 महीने बाद शुरू हुआ विवाद: पीड़िता का आरोप है कि शादी के महज तीन महीने बीतते ही रितीश ने महिंद्रा थार गाड़ी की मांग शुरू कर दी, जिसके बाद आए दिन विवाद होने लगा।

पुलिस में शिकायत और कानूनी कार्रवाई (Punjab Police Action Against Husband)

  • मध्यस्थ की कोशिश भी नाकाम: दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए बिचौलिये ने भी हस्तक्षेप किया था, लेकिन आरोपी थार के बाद बाइक की जिद पर अड़ गया।
  • सीसीटीवी सबूत के तौर पर सौंपा: पीड़िता ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर पति के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और सीसीटीवी फुटेज सबूत के रूप में सौंपा है।
  • पुलिस की जांच जारी: पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी रितीश शर्मा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Boiling River: दुनिया की सबसे खतरनाक नदी, जिसका पानी छूते ही जल जाता है शरीर!
Gold-Silver Rate Today: ऑलटाइम हाई से ₹2.24 लाख टूटी चांदी, जानें एक ही दिन में कितना घटा सोना