राघव चड्ढा की PM मोदी से मुलाकात ने खींचा ध्यान, तारीफ में कही ऐसी बात कि बढ़ी सियासी चर्चा

Bimla Kumari   | CMS
Published : Aug 08, 2026, 01:18 PM IST
Raghav Chadha PM Modi Meeting

सार

Raghav Chadha PM Modi Meeting:  राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की है. इस मीटिंग के बाद उन्होंने पीएम का आभार जताते हुए इसे एक यादगार सुबह बताया और उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया.

PM Modi Meeting Raghav Chadha: बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बैठक के बाद चड्ढा ने इसे “विस्तृत और ज्ञानवर्धक बातचीत” बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐसी सुबह थी, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे। चड्ढा ने प्रधानमंत्री के कीमती समय और उनसे समझ व मार्गदर्शन हासिल करने का अवसर मिलने के लिए आभार जताया।

'एक ऐसी सुबह जिसे हमेशा याद रखूंगा'

मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला और दोनों के बीच विस्तृत बातचीत हुई। चड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नजरिए और मार्गदर्शन से सीखने का अवसर उनके लिए बेहद खास रहा।

AAP छोड़ BJP में शामिल हुए थे चड्ढा

राघव चड्ढा ने हाल ही में अप्रैल में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। उनके साथ अशोक मित्तल, संदीप पाठक समेत सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की प्रक्रिया भी हुई थी। इसके बाद चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति (Committee on Petitions) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति समिति के पुनर्गठन के बाद 20 मई से प्रभावी हुई।

NEET मुद्दे पर चुप्पी को लेकर उठे थे सवाल

राघव चड्ढा को हाल ही में NEET पेपर लीक विवाद पर सार्वजनिक रूप से नहीं बोलने को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। जब उनसे इस मुद्दे पर चुप रहने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने अपनी बदली हुई राजनीतिक भूमिका का हवाला दिया। चड्ढा ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए सवाल उठाना उनकी जिम्मेदारी थी, जबकि अब सत्ता पक्ष में आने के बाद उनका ध्यान समाधान तलाशने पर है।

'विपक्ष में सवाल मेरा हथियार था, अब समाधान जिम्मेदारी'

राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए चड्ढा ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने मुद्दे उठाने और सवाल पूछने का काम पूरी ईमानदारी से किया। उन्होंने कहा कि उस समय सवाल उनका हथियार था, लेकिन अब सत्ता पक्ष की तरफ बैठने के बाद समाधान उनकी जिम्मेदारी है। उनके मुताबिक, अब उनका उद्देश्य सिर्फ कैमरे के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराना या सुर्खियां बटोरना नहीं, बल्कि व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना है।

मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राघव चड्ढा की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब चड्ढा के हालिया राजनीतिक बदलाव और राज्यसभा में नई भूमिका को लेकर पहले से चर्चा है। ऐसे में प्रधानमंत्री के साथ उनकी बैठक और उसके बाद दिए गए सकारात्मक बयान ने राजनीतिक गलियारों में भी लोगों का ध्यान खींचा है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Crime News: 'मेरे पति को मार दो, नहीं तो...चैट सामने आते ही पति ने उठाया बड़ा कदम, पत्नी और प्रेमी पर गंभीर आरोप
WATCH: राहुल गांधी के E20 वीडियो में 53 सेकेंड में ऐसा क्या दिखा? सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल?