Rahul Gandhi: इज़राइल के साथ मजबूत रणनीतिक रिश्ते जरूरी, राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस में मतभेद

Published : Nov 22, 2026, 12:24 PM IST
Rahul gandhi

सार

Rahul Gandhi on Israel: राहुल गांधी का कहना है कि भारत को इज़राइल के साथ मजबूत रणनीतिक रिश्ते रखने चाहिए। उनके मुताबिक विदेश नीति देश के हितों को ध्यान में रखकर बननी चाहिए, जिसमें सेना के लिए बेहतरीन हथियारों की खरीद शामिल है।

India Israel Relations: इजरायल के साथ भारत के रिश्तों को लेकर कांग्रेस के भीतर अलग-अलग विचार सामने आ रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इजरायल के साथ मजबूत रणनीतिक संबंध बनाए रखने की वकालत की है। उनका कहना है कि भारत की विदेश नीति राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर तय होनी चाहिए। इसमें सेना के लिए बेहतर हथियारों की खरीद और रक्षा संबंधों को मजबूत करना भी शामिल है।

हालांकि, राहुल गांधी ने हमास के 7 अक्टूबर के हमले और गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई, दोनों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि गाजा में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और भारत को इस पर चुप नहीं रहना चाहिए।

राहुल गांधी के इस बयान को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के रुख से अलग माना जा रहा है। सोनिया और प्रियंका गांधी पहले ही इजरायल की सैन्य कार्रवाई को 'नरसंहार' करार दे चुकी हैं। ऐसे में पार्टी के भीतर इजरायल और फिलिस्तीन के मुद्दे पर अलग-अलग विचारों की चर्चा तेज हो गई है।

राहुल गांधी के बयान पर क्यों उठ रहे सवाल?

राहुल गांधी के बयान की तुलना केंद्र की मोदी सरकार की इजरायल समर्थक नीति से की जा रही है। आलोचकों का मानना है कि रणनीतिक संबंधों को मजबूत रखने की वकालत और गाजा में इजरायल की कार्रवाई की निंदा के बीच कांग्रेस का रुख स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है।

इस मुद्दे पर वामपंथी दलों के नेताओं ने भी राहुल गांधी की आलोचना की है। केरल के मुख्यमंत्री और सीपीएम नेता पिनाराई विजयन तथा सीपीआई-एमएल (लिबरेशन) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए हैं।

फिलिस्तीन के मुद्दे पर कांग्रेस के सामने चुनौती

वामपंथी नेताओं का कहना है कि फिलिस्तीन के मुद्दे पर कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास दिखाई दे रहा है। एक तरफ पार्टी के कुछ नेता इजरायल की सैन्य कार्रवाई को नरसंहार बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी इजरायल के साथ मजबूत रणनीतिक रिश्तों की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।

दरअसल, भारत के लिए इजरायल के साथ रक्षा और रणनीतिक साझेदारी महत्वपूर्ण है, वहीं फिलिस्तीन के अधिकारों और गाजा में मानवीय संकट को लेकर भी भारत का लंबे समय से एक अलग कूटनीतिक रुख रहा है। ऐसे में राहुल गांधी के बयान ने कांग्रेस की विदेश नीति और फिलिस्तीन के मुद्दे पर पार्टी की एकजुटता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nepal PM India Visit: नेपाल के पीएम के भारत दौरे से मजबूत होंगे रिश्ते, जानिए क्या हैं अहम मुद्दे
सिर्फ एक रात और 25 मौतें: राजस्थान से बिहार तक खौफनाक था Saturday Night का मंजर