
Rahul Gandhi Detention: दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद केरल में भी पार्टी ने विरोध तेज कर दिया है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने केंद्र सरकार की कार्रवाई के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं से आज शाम अलग-अलग स्थानों पर विरोध मार्च निकालने को कहा गया है।
केपीसीसी अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने पार्टी की मंडल कमेटियों को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन प्रदर्शनों के जरिए कांग्रेस दिल्ली में हुई कार्रवाई का विरोध करेगी और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराएगी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरने की संभावना है।
दरअसल, दिल्ली में आकाशवाणी भवन के पास कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
केपीसीसी अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को बेहद निंदनीय बताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विरोध प्रदर्शन के जरिए अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। कांग्रेस का कहना है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का अहम हिस्सा है और इसे दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
उधर, दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास हुए प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, कुल 260 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। केरल कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।