RAHUL GANDHI IN USA: राहुल गांधी के सामने लगे भारत विरोधी नारे, न्यूयॉर्क में क्या हुआ?

Published : Nov 18, 2026, 11:03 AM IST
Rahul Gandhi in USA

सार

न्यूयॉर्क में राहुल गांधी के दौरे पर विवाद हुआ। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने भारत विरोधी नारे लगाए। उन्होंने नेतृत्व पर भी टिप्पणी की। राहुल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे के दौरान विवादित नारेबाजी का मामला सामने आया है। राहुल गांधी कोलंबिया यूनिवर्सिटी से बाहर निकल रहे थे, तभी वहां मौजूद खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी भारत के खिलाफ नारे लगाते और खालिस्तान की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने भारत के प्रधानमंत्री और राजनीतिक नेतृत्व को लेकर भी आपत्तिजनक नारे लगाए। राहुल गांधी के यूनिवर्सिटी से निकलने के दौरान हुई इस नारेबाजी ने राजनीतिक और कूटनीतिक चर्चा को एक बार फिर तेज कर दिया है। हालांकि, उपलब्ध वीडियो में राहुल गांधी की ओर से इन नारों पर कोई प्रतिक्रिया सुनाई नहीं देती। फिलहाल इस घटना को लेकर सामने आए विजुअल्स चर्चा में हैं। आखिर न्यूयॉर्क में राहुल गांधी के दौरे के दौरान क्या हुआ? देखिए ये रिपोर्ट।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CRPF पोस्ट पर फायरिंग से मस्जिद में एनकाउंटर तक, कौन था लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट?
हर साल मिलते रहे, फिर भी अधूरी रह गई मोहब्बत! One Day की कहानी में है बड़ा ट्विस्ट