Rahul Gandhi Viral Video: राहुल ने पी 'Sting', प्रियंका ने सूंघकर क्यों किया मना? वीडियो वायरल

Published : Oct 07, 2026, 01:43 PM IST
Priyanka Gandhi Viral Video

सार

Priyanka Gandhi Viral Video: इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें राहुल अपनी बहन को 'स्टिंग' एनर्जी ड्रिंक देते नजर आ रहे हैं।

Rahul Gandhi drinks Sting Energy Drink: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेता प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा नजर आ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी लाल रंग की 'स्टिंग' एनर्जी ड्रिंक पीते दिखे। इसके बाद उन्होंने वही बोतल प्रियंका को दे दी। भाई-बहन की इस छोटी सी बातचीत ने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच लिया है। बीजेपी ने भी इस वीडियो को शेयर करके तंज कसा है।

राहुल ने दी 'स्टिंग' की बोतल, प्रियंका ने क्या किया?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठ गए थे। कई घंटों तक चले इस प्रदर्शन के दौरान नेताओं के लिए खाना भी मंगाया गया था। इसी दौरान राहुल गांधी के हाथ में लाल रंग की स्टिंग की बोतल दिखी। राहुल ने एक घूंट पिया और फिर बोतल प्रियंका गांधी को पकड़ा दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रियंका पहले बोतल को ध्यान से देखती हैं और फिर उसे सूंघती हैं। ड्रिंक पीने को लेकर उनकी हिचकिचाहट वीडियो में साफ नजर आ रही है। हालांकि, उन्होंने इसे पिया या नहीं, इसे लेकर अलग-अलग बातें कही जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह छोटा सा वीडियो क्लिप जैसे ही वायरल हुआ, लोगों ने अपने-अपने तरीके से रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स राहुल गांधी की एनर्जी ड्रिंक की पसंद पर मजे ले रहे हैं। वहीं, कई लोग भाई-बहन के इस प्यारे पल को शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने प्रियंका के ड्रिंक लेने से हिचकिचाने वाले सीन को राजनीतिक मजाक का हिस्सा भी बना दिया है।

बीजेपी ने भी कसा तंज

बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वायरल वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी ने राहुल की इस ड्रिंक को ही उनके खिलाफ राजनीतिक हमले का हथियार बना लिया। इस तरह चंद सेकंड का यह वीडियो अब एक बड़ी राजनीतिक चर्चा में बदल गया है।

20 रुपये की 'स्टिंग' की इतनी चर्चा क्यों?

कई रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि हुई है कि वीडियो में दिख रही ड्रिंक 'स्टिंग' एनर्जी ड्रिंक ही है। यह ड्रिंक पूरे देश में आसानी से मिल जाती है और इसकी कीमत करीब 20 रुपये है। महंगी एनर्जी ड्रिंक्स के मुकाबले यह काफी सस्ती है। ऐसे में राहुल गांधी का यह सस्ती ड्रिंक पीना भी सोशल मीडिया पर बहस का एक बड़ा मुद्दा बन गया है।

प्रदर्शन के बीच वायरल हुआ भाई-बहन का वीडियो

यह पूरा वाकया तब हुआ जब इंडिया गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को चुनाव आयोग के दफ्तर जाने से रोका, तो नेता आकाशवाणी भवन के पास ही धरने पर बैठ गए। इस भारी सियासी गहमागहमी के बीच राहुल और प्रियंका का यह हल्का-फुल्का पल सोशल मीडिया पर अलग ही सुर्खियां बटोर रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘शुद्धिकरण’ के नाम पर पति ने की पत्नी से हैवानियत: पहले दी तालिबानी सजा, फिर कराया गैंगरेप
CM योगी के सामने बोलते-बोलते घबराई युवती, फिर मुख्यमंत्री ने जो किया उसका वीडियो वायरल