
INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। 9 अक्टूबर को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में दिए भाषण में राहुल ने दावा किया कि पिछले कुछ दिनों में विपक्ष ने सरकार की नींव हिला दी है और दबाव जारी रहा तो सरकार गिर सकती है। उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम हटाने और जोड़ने में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी सवाल उठाए। सुनिए, राहुल गांधी ने अपने भाषण में और क्या-क्या कहा।