
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में राहुल गांधी से जुड़े 2018 के मानहानि मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने शिकायत खारिज कर दी है। फैसले के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कोर्ट से बाहर निकले। इस मामले में शिकायतकर्ता ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने इसे राहुल गांधी और उनके समर्थकों के लिए राहत बताया। उन्होंने बीजेपी पर राजनीतिक मुकदमों के जरिए विपक्ष को परेशान करने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस फैसले से लोगों का कानून और न्यायपालिका पर भरोसा मजबूत होगा।