राजा भैया ने क्यों पवन सिंह के हाथ से छीना माइक, देखते रह गए धीरेंद्र शास्त्री ? VIDEO वायरल

Published : Nov 19, 2026, 04:00 PM IST
Raja Bhaiya Viral Video

सार

उत्तर प्रदेश के कुंडा में आयोजित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंच पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह बोल रहे थे, तभी राजा भैया अचानक आए और उनके हाथ से माइक ले लिया। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री का रिएक्शन भी चर्चा में है। आखिर मंच पर ऐसा क्या हुआ कि पवन सिंह बोलते-बोलते रह गए?

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में आयोजित रामकथा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के बीच कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

  • दरअसल, भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह माइक लेकर कुछ बोल रहे थे। तभी राजा भैया अचानक उनके हाथ से माइक ले लेते हैं और खुद कुछ अनाउंस करने लगते हैं। मंच पर हुई इस मजेदार घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बाद में जब पवन सिंह को दोबारा माइक मिला तो उन्होंने कहा कि कथा सुनकर उनका दिल गदगद हो गया।

देखिए वो वीडियो

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

एस्केलेटर पर Xi Jinping को ट्रंप ने दिया सहारा! कैमरे में कैद हुआ वो पल, व्हाइट हाउस ने दिखाया VIDEO
Viral Dog Video: हवाई जहाज में कुत्तों की शाही खातिरदारी! कभी मिली मसाज तो कभी परोसा गया पपी कैपुचिनो