Rajasthan Sri Ganganagar Blast: अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन के पास संदिग्ध विस्फोट से दो सीमेंट के खंभे क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस, FSL और BDS टीम जांच में जुटी हैं। 7.5 किलो RDX बरामदगी से धमाके का क्या कनेक्शन है? SP ने क्या बताया?
Rajasthan Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन के पास देर रात संदिग्ध विस्फोट से हड़कंप मच गया। 48 जीबी क्षेत्र के पास हुई इस घटना में रेलवे लाइन के नजदीक लगे दो सीमेंट के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके को सुरक्षित कर जांच शुरू की गई। इस बीच 7.5 किलो RDX बरामदगी का मामला भी सामने आया है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इसे विस्फोट से जुड़ा हुआ नहीं माना है।
Railway Line Blast: मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा टीमें विस्फोट की सूचना के बाद श्रीगंगानगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास का इलाका खाली कराया। मौके पर भीड़ जुटने के कारण पुलिसकर्मियों को लोगों को हटाने और सुरक्षा घेरा बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन के पास संदिग्ध विस्फोट हुआ। घटना में दो सीमेंट के खंभे क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस के साथ रेलवे अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। FSL और बम निरोधक दस्ता (BDS) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया।
7.5 KG RDX बरामदगी का धमाके से क्या है कनेक्शन? मौके पर पहुंचे श्रीगंगानगर के एसपी हरिशंकर ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना बम विस्फोट थी या किसी दूसरी वजह से धमाका हुआ। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। FSL और BDS टीम की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। एसपी से जब 7.5 किलो RDX बरामदगी और इस विस्फोट के बीच संभावित संबंध के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि अभी तक दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और विस्फोट की असली वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।