Gujarat News: माता पिता ने अपने ही बेटे को मार डाला, 4 महीने पहले धूमधाम से की थी उसकी शादी

Published : Jul 04, 2026, 04:48 PM IST
rajkot

सार

गुजरात  के राजकोट में एक माता पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। हैरान की बात यह है कि उसकी चार महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस लड़की को सुहागिन बनाकर लाए थे उसको ही विधवा बना दिया।

गुजरात के राजकोट से आई एक दिल दहला देने वाली घटना हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। यहां एक माता-पिता ने अपने शादीशुदा बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। आसपास के लोग और पुलिस तक पैरेंट्स की बात पर यकीन कर लिया। लेकिन आखिरी मूवमेंट पर मृतक की पत्नी यानि बहू ने उनका सारा राज बताकर उनका पर्दाफाश कर दिया।

शादी के 4 महीने बाद ही बेटे को मार डाला

दरअसल, यह चौंकाने वाली सनसनीखेज घटना राजकोट जिले के गोंडल तालुका के गुंडाला गांव की है। जहां 23 वर्षीय युवक बाबूभाई बंभवा की मौत हो गई थी। लेकिन, पोस्टमार्टम के बाद पता चला यह सुसाइड नहीं, एक मर्डर है, जिसे उसके ही माता-पिता ने ही मारा था। बता दें कि मृतक की महज चार महीने पहले शादी हुई थी। यानि यूं कहें कि जिस माता पिता ने बेटे के विवाह का जश्न मनाया था, अब उन्हीं ने उसे मार डाला।

माता-पिता ने बेबस होकर उठाया ये खौफनाक कदम

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक राम बाबूभाई को शराब पीने की लत थी। वह आए दिन नशे में अपने पिता बाबूभाई उर्फ ​​अतुलभाई घुघाभाई बंभवा और उसकी मां मनीषाबेन उर्फ ​​मोतीबेन के साथ झगड़ा करता था रोज रोज की बहस और विवाद से माता-पिता परेशान हो चुके थे। आखिर में बेबस होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

बहू के खुलासे पर गिरफ्तार हुए सास-ससुर

घटना वाले दिन माता-पिता का अपने बेटे के नशे की लत को लेकर उससे हिंसक झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर मां ने बेटे को एसिड पीने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद माता पिता ने मिलकर उसपर हमला किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि यह पूरा खुलासा मृतक की पत्नी बंशीबेन बंभवा की शिकायत के आधार पर, गोंडल पुलिस ने मामला दर्ज कर खुलासा किया है। वहीं आरोपी माता-पिता बाबूभाई और मनीषाबेन को गिरफ्तार कर लिया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गैस सिलेंडर वालों के लिए अलर्ट! बारिश में भूलकर भी न करें ये गलती, बढ़ सकता है बड़ा खतरा
भौंकने पर डिलीवरी एजेंट को आया गुस्सा, पहले कुत्ते को पार्सल से मारा फिर मालिक को...