रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने से पहले सावधान! बरेली में 1.45 लाख का माल कूड़े में?

Published : Aug 25, 2026, 04:07 PM IST
Raksha Bandhan Alert Bareilly Food Department Destroys 145 Lakh Worth of Adulterated and Unsafe Food

सार

रक्षाबंधन से पहले बरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और असुरक्षित मिठाई-पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में 1.45 लाख रुपये का खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया और कई दुकानों से मिठाई, खोया व पनीर के नमूने लिए गए।

रक्षाबंधन पर घर में मिठास घोलने के लिए मिठाई खरीदने निकल रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहिए। बाजार में दिखने वाली हर मिठाई और पनीर आपकी सेहत के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं। बरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई ने त्योहार से पहले बाजार की ऐसी ही तस्वीर सामने रखी है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की चार टीमों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान मिठाई, खोया, पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जबकि करीब 1.45 लाख रुपये कीमत का खाद्य पदार्थ मौके पर ही नष्ट कराया गया।

अस्वच्छ जगह पर रखी थी मिठाई, 70 हजार का माल नष्ट

नदोसी मेन रोड स्थित वीरपाल और अंकुर स्वीट्स पर टीम को अस्वच्छ परिस्थितियों में सूजी और स्किम्ड मिल्क पाउडर से तैयार लौज, बर्फी, सोहनपापड़ी और रसगुल्ले बिक्री के लिए रखे मिले। अधिकारियों ने दूध की लौज, बर्फी, सोहनपापड़ी और रसगुल्ले के नमूने लिए।

कार्रवाई के दौरान करीब 140 किलो दूध की लौज, जिसकी कीमत लगभग 21 हजार रुपये थी, और 350 किलो बर्फी, जिसकी कीमत करीब 49 हजार रुपये थी, जनस्वास्थ्य के हित में नष्ट कराई गई।

यह भी पढ़ें: Personal Loan की EMI से छुटकारा पाना चाहते हैं? पहले ये गलती बिल्कुल न करें

कई दुकानों से लिए गए मिठाई और खोया के सैंपल

अभियान के दौरान सूफीटोला स्थित चुन्ने एंड संस स्वीट्स और दिनेश कुमार पेठा, मुरारपुरा से पेठा और बर्फी के नमूने लिए गए। वहीं पीरबहोड़़ा स्थित माई च्वाइस स्वीट्स से खोया और लड्डू तथा छोटे लाल लस्सी भंडार से बर्फी का सैंपल लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

275 किलो पनीर मिला खराब

23 अगस्त की मध्यरात्रि में पुलिस के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बदायूं से बरेली आ रही एक वैन को रोका। जांच में करीब 275 किलो पनीर मिला। अधिकारियों के अनुसार पनीर खराब, दुर्गंधयुक्त और अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा था।

टीम ने पनीर का नमूना लेने के बाद बाकी 274 किलो पनीर, जिसकी अनुमानित कीमत 65,760 रुपये थी, जब्त कर नष्ट करा दिया।

सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय राहुल सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद विभाग ने कहा है कि रक्षाबंधन तक अभियान जारी रहेगा। ऐसे में त्योहार पर मिठाई खरीदते समय स्वाद के साथ उसकी गुणवत्ता और साफ-सफाई पर भी नजर रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ‘एक-एक पैसे’ का देना होगा हिसाब

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

साढे 3 घंटे कार को चूमती रही गर्लफ्रेंड, 3400 Kisses वाली कार पर अब फंस गया आशिक!
बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ‘एक-एक पैसे’ का देना होगा हिसाब