आभूषण, कैश और प्रॉपर्टी के कागजात... अयोध्या राम मंदिर केस में पुलिस के हाथ क्या लगा?

Published : Jun 28, 2026, 05:24 PM IST
ram mandir donation case ayodhya sit investigation up police raid 8 accused

सार

अयोध्या राम मंदिर चंदा गबन मामले में यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की। कई अहम दस्तावेज, ज्वैलरी और नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। जानिए SIT जांच, FIR और ट्रस्ट के बयान से जुड़ी पूरी जानकारी।

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में नामजद सभी आठ आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कई स्थानों से आभूषण, नकदी, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए हैं। पुलिस अब बरामद सामग्री का आकलन कर रही है और आरोपियों की पुलिस रिमांड पर भी फैसला लिया जा सकता है।

कई जिलों में हुई कार्रवाई

जांच के तहत मिल्कीपुर ग्रामीण क्षेत्र में आरोपी अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा के पैतृक घरों की तलाशी ली गई। वहीं जांचकर्ता रमाशंकर मिश्रा के आवास पर भी पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, यहां से कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। छापेमारी के दौरान सभी आरोपियों के परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए।

ऐसे शुरू हुआ पूरा मामला

राम मंदिर चंदा विवाद 7 जून को चर्चा में आया, जब समाजवादी पार्टी के नेता तेज नारायण 'पवन' पांडे ने मंदिर के चढ़ावे में 5 करोड़ से 7.5 करोड़ रुपये तक के कथित गबन का आरोप लगाया। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। एसआईटी ने 15 से 20 जून के बीच प्रारंभिक जांच की। जांच में श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई नकदी और कीमती वस्तुओं के प्रबंधन में प्रथम दृष्टया अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

8 आरोपियों के खिलाफ दर्ज है मामला

जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और करुणेश पांडे शामिल हैं।

ट्रस्ट ने पारदर्शी जांच का दिया भरोसा

राम मंदिर ट्रस्ट ने इस पूरे मामले पर बयान जारी कर कहा है कि वह निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होगी और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Seychelles Visit : रेड कार्पेट पर PM मोदी का वेलकम, दिया गया Guard Of Honour
अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति! पत्नी के साथ किया ऐसा काम, जानकार उड़ जाएंगे होश