Ram Mandir: चंदा मामले में अब सारा सच आएगा सामने, चंपत राय ने किया क्या खुलासा?

Published : Jun 29, 2026, 12:27 PM IST
Ram Mandir

सार

Ram Mandir donation Scam :राम मंदिर चंदा गबन के आरोपों की जांच तेज हो गई है। अयोध्या पुलिस ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय से पूछताछ हुई है।

अयोध्या (उत्तर प्रदेश): राम मंदिर के चंदे में कथित गबन के मामले में जांच तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि अभी चंपत राय से पूछताछ हुई है, लेकिन अगर जांच में जरूरत पड़ी तो ट्रस्ट के दूसरे बड़े पदाधिकारियों से भी पूछताछ होगी।

चंपत राय ने किए क्या क्या खुलासे?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चंपत राय ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि उन्हें चढ़ावा चोरी की कोई जानकारी नहीं थी। इसमें कौन कौन शामिल हैं इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि पुलिस ने अभी यह उजागर नहीं किया है कि चंपत राय ने और क्या क्या बताा। वहीं अब बताया जा रहा है कि अब अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों से पूछताछ होगी। पुलिस ने इसकी कागजी तैयारी भी पूरी कर ली है।

आरोपी अविनाश शुक्ला के घर पहुंची पुलिस

इससे पहले रविवार को, पुलिस की एक टीम अयोध्या में एक आरोपी अविनाश शुक्ला के घर पहुंची थी, जिससे मामले की जांच में और तेजी आ गई। इस घटना पर मीडिया से बात करते हुए, आरोपी के भाई अभिषेक शुक्ला ने कहा कि अगर परिवार का कोई भी सदस्य मंदिर के पैसों के गबन में शामिल पाया गया, तो परिवार उसका साथ नहीं देगा।

आखिर कहां गईं भक्तों की सोने-चांदी की ईंटें और गहने

  • इस पूरे मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। ट्रस्ट ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में श्री राम मंदिर (अयोध्या) को लेकर सामने आई घटनाओं से हम हैरान, आहत और बहुत दुखी हैं। हम एक निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और भक्तों को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ट्रस्ट ने यह भी घोषणा की कि उन्हें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे मिल गए हैं। ट्रस्ट अपनी अगली बैठक में इस मामले पर विचार करेगा."
  • भक्तों को भरोसा दिलाते हुए ट्रस्ट ने कहा कि भगवान राम को चढ़ावे के तौर पर भक्तों द्वारा व्यक्तिगत रूप से दी गई सभी कीमती चीजें, जिनमें चांदी की ईंटें और गहने शामिल हैं, सुरक्षित हैं और उनका पूरा हिसाब-किताब रखा गया है।
    ट्रस्ट ने कहा, "ट्रस्ट उन भक्तों को विश्वास दिलाता है जिन्होंने भगवान राम को अर्पित करने के लिए ट्रस्ट के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से चांदी की ईंटों और गहनों जैसी चीजें सौंपी थीं, कि ये सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं और उनका पूरा हिसाब है."
    ट्रस्ट ने आगे विश्वास जताया कि सच की जीत होगी. बयान में कहा गया, "अंधेरा आखिरकार छटेगा और सत्य का प्रकाश चमकेगा. भगवान श्री राम की महिमा का अटूट प्रवाह हमेशा जारी रहेगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अफ़गान बॉर्डर पर आधी रात बिछ गईं 29 लाशें! पाकिस्तान के ज़मीनी ऑपरेशन का क्या है पूरा सच?
राम मंदिर चंदा विवाद में RSS की एंट्री! चंपत राय से मांगा गया जवाब, ट्रस्ट में बड़े बदलाव के संकेत