Rohini Murder: 80 लाख समझे थे, मिले सिर्फ 1 लाख! टीचर भतीजी ने प्रेमी संग रचा खूनी प्लान

Published : Sep 03, 2026, 01:40 PM IST
rohini murder case 80 lakh flat deal niece simran taneja murder conspiracy

सार

Rohini Murder Case में 60 वर्षीय स्टॉक ब्रोकर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि 23 साल की भतीजी ने 80 लाख की फ्लैट डील के लालच में तीन साथियों संग साजिश रची। जानिए पूरी कहानी क्या निकलकर सामने आई?

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोई भी सन्न रह जाए। यहां 60 साल के एक बुजुर्ग स्टॉक ब्रोकर की उनके ही घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। और इस पूरी खौफनाक साजिश के पीछे कोई बाहरी दुश्मन नहीं, बल्कि उनकी अपनी 23 साल की भतीजी निकली। वजह सिर्फ इतनी थी कि चाचा ने हाल ही में करीब 80 लाख रुपये में एक फ्लैट बेचा था, और भतीजी को लगा कि सारा कैश घर पर ही रखा हुआ है।

Rohini Murder Case: घर में मृत मिले 60 साल के राजेश खन्ना

मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजेश खन्ना के रूप में हुई है। वह रोहिणी के सेक्टर-3 में अपनी पत्नी के साथ दो मंजिला मकान में रहते थे और स्टॉक ब्रोकर के तौर पर काम करते थे। पुलिस के अनुसार, खन्ना ने हाल में करीब 80 लाख रुपये में एक फ्लैट बेचा था। उनकी 23 वर्षीय भतीजी सिमरन तनेजा को इस प्रॉपर्टी डील की जानकारी थी। सिमरन पेशे से प्राइमरी स्कूल में टीचर है। जांच में सामने आया कि सिमरन ने यह बात अपने दोस्त हिमांशु को बताई थी। हिमांशु जिम चलाता है। पुलिस का दावा है कि इसके बाद दोनों ने दो और लोगों को इस योजना में शामिल किया। इनमें एक जिम ट्रेनर और एक 12वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।

Rohini Crime News: 80 लाख की उम्मीद में चार लोगों ने की रेकी

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले खन्ना के घर की कई बार रेकी की थी। उन्हें पता था कि घर में किस समय कौन रहता है और कब वारदात को अंजाम देना आसान होगा। मंगलवार शाम आरोपियों ने कथित तौर पर वह वक्त चुना, जब राजेश खन्ना की पत्नी किराने का सामान लेने घर से बाहर गई थीं। पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी घर के भीतर पहुंचे, जबकि चौथा बाहर रहकर निगरानी करता रहा। खन्ना अपनी भतीजी को जानते थे। इसी वजह से पुलिस का मानना है कि उन्हें दरवाजा खोलने में किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।

Delhi Murder Case: गला घोंटकर हत्या, फिर घर में शुरू हुई नकदी की तलाश

घर के अंदर पहुंचने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर खन्ना को काबू में कर लिया। पुलिस के अनुसार, उनका गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद आरोपी घर में उस नकदी की तलाश करने लगे, जिसे लेकर उन्हें करीब 80 लाख रुपये मिलने की उम्मीद थी। लेकिन यहां उनकी योजना पूरी तरह कामयाब नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को घर से करीब 1 लाख रुपये नकद और कुछ गहने ही मिले। इसके बाद वे नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। खन्ना को उन्होंने घर के अंदर ही छोड़ दिया। जब उनकी पत्नी वापस लौटीं तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर पहुंचने पर उन्होंने अपने पति को बेसुध हालत में देखा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Rohini Murder Investigation: CCTV ने खोला हत्या का राज

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल की गई। इसके बाद रोहिणी जिला पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। जांच में CCTV फुटेज बेहद अहम साबित हुई। पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों को खंगाला और उनके आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटाई। इसी दौरान घर की वारदात से पहले की गई कथित रेकी के बारे में भी सुराग मिले। पुलिस ने बुधवार तड़के चारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कथित तौर पर चोरी की गई नकदी और गहने भी बरामद किए गए।

Rohini Murder News: भतीजी को बताया गया मुख्य साजिशकर्ता

पुलिस की शुरुआती जांच में सिमरन तनेजा को कथित तौर पर इस पूरी योजना का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, उसे चाचा की प्रॉपर्टी डील के बारे में जानकारी थी और उसे लगा कि फ्लैट बेचने के बाद मिली बड़ी रकम घर में मौजूद होगी। इसी जानकारी के आधार पर कथित तौर पर लूट की योजना बनाई गई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वारदात में किसकी क्या भूमिका थी और हत्या की पूरी साजिश किस तरह तैयार की गई। मामले में हत्या और डकैती से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘Shifted’ हुआ Raghav Chadha का नाम तो AAP ने खोला नया राज, Delhi के वोटर रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल
चेन्नई में बनेगी ऐसी ‘स्पोर्ट्स सिटी’, जहां तैयार होंगे ओलंपिक चैंपियन! CM विजय का बड़ा ऐलान