
मॉस्को: दुनिया के व्यापार की लाइफलाइन कहे जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य में रूस ने एक बड़ा दावा किया है। रूस का कहना है कि जब ज्यादातर देशों के लिए यह रास्ता बंद है, तब भी उसके जहाजों को यहां से गुजरने की पूरी आजादी है। यह चौंकाने वाली जानकारी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खास सलाहकार यूरी उशाकोव ने दी। उन्होंने साफ कहा कि रूसी जहाजों पर कोई पाबंदी नहीं है, जबकि दूसरे देशों के जहाज यहां से नहीं निकल पा रहे हैं। यह खबर रूस की सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट की है।
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (International Maritime Organization) के आंकड़ों के मुताबिक, इस वक्त करीब 2000 जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। युद्ध जैसे हालात की वजह से इस इलाके में जहाजों की आवाजाही बहुत मुश्किल हो गई है। अभी तक सिर्फ ईरान, चीन, भारत और पाकिस्तान से जुड़े कुछ ही जहाज इस रास्ते से निकल पाए हैं। ऐसे में रूस का यह नया खुलासा पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है।
उशाकोव का यह बयान रूस और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर हुई बातचीत के ठीक बाद आया है। रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) में चल रही चर्चा पर विस्तार से बात की। इन नए घटनाक्रमों से साफ है कि खाड़ी क्षेत्र में ईरान के साथ रूस की गहरी दोस्ती उसे एक बड़ी रणनीतिक बढ़त दिला रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।