
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच एक बार फिर यूक्रेन के रिहायशी इलाके पर बड़ा हमला हुआ है। दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के निप्रो शहर में मंगलवार तड़के हुए रूसी मिसाइल हमले ने भारी तबाही मचाई। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्जेंडर हांझा के मुताबिक, इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। हमले में रिहायशी इमारतों के साथ अस्पतालों को भी नुकसान पहुंचा है। सामने आए वीडियो में इमारत का बड़ा हिस्सा ढहा हुआ दिखाई दे रहा है। चारों तरफ मलबा बिखरा है और आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव अभियान जारी है। बचावकर्मियों ने मलबे में फंसी एक महिला को जिंदा बाहर निकाला। वहीं, अन्य लोगों की तलाश भी जारी रही। आखिर हमले के बाद निप्रो में कैसे हैं हालात? देखिए ये तस्वीरें।