7 मौतों के बाद कहां छिपा सत्य निकेतन बिल्डिंग का मालिक? देखिए उसके दूसरे बंगले की तस्वीर

Published : Sep 07, 2026, 01:56 PM IST
Delhi Building Collapse

सार

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन अब तक बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। जिसे पकड़ने के लिए तीन राज्यों की पुलिस तैनात है। गुरुग्राम के उसके लग्जरी बंगले पर ताला लटका हुआ है।

नई दिल्ली : दिल्ली के सत्य निकेतन में जो बिल्डिंग गिरी थी, उसके मालिक हरिराम का अब तक कोई अता-पता नहीं है। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई थी। दिल्ली पुलिस ने अब हरिराम को ट्रैक करने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बना दी हैं।
इन टीमों में लोकल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, स्पेशल स्टाफ और दूसरी ऑपरेशनल यूनिट्स शामिल हैं। हर टीम को एडिशनल डीसीपी रैंक का एक अफसर लीड कर रहा है। पुलिस हरिराम को धर-दबोचने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

गुरूग्राम में है आरोपी का लग्जरी बंगला

दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि मालिक का एक घर हरियाणा के गुरुग्राम में भी है, लेकिन वो वहां भी नहीं मिला। बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR पहले ही दर्ज की जा चुकी है।



इस बीच, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने इस मामले पर आज दोपहर एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। उम्मीद है कि इस मीटिंग में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ-साथ दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA), म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (MCD) और दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि LG इस बैठक में कई बड़े फैसले ले सकते हैं।

सत्य निकेतन में गिर सकती हैं कई और बिल्डिंगे

  • सोमवार को चीफ जस्टिस के सामने इस मामले का अर्जेंट ज़िक्र होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट भी इस पर सुनवाई करने वाला है।इस हादसे के बाद आसपास के इलाके को भी खाली करा लिया गया है। पास के एक हॉस्टल में रहने वाले छात्र विशाल ने बताया कि बिल्डिंग गिरने के बाद डर बढ़ गया था कि कहीं आसपास की इमारतें भी न गिर जाएं। इसके बाद अधिकारियों ने आस-पास की सभी बिल्डिंग्स को खाली करा दिया, जिसमें एक गर्ल्स हॉस्टल भी शामिल था।
  • विशाल ने कहा, "ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उन बिल्डिंग्स में भी दरारें आ गई थीं। कॉलेजों ने रहने के लिए अपनी जगहें खोल दी थीं और खाने का भी इंतजाम था। हॉस्टल में रहने वाले ज़्यादातर छात्र या तो अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के यहां चले गए हैं।"

दिल्ली में 5 मंजिला अवैध इमारत सील करने के आदेश

दिल्ली सरकार ने शहर भर में अवैध रूप से बनी पांच मंजिला इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के मुताबिक, बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर यह बड़ा कदम उठाया गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुबह फिर से घटनास्थल का दौरा किया और सुरक्षा उपायों और चल रहे ऑपरेशनों का जायजा लिया।

अब दूसरी इमारतें होंगी सील

CMO ने कहा कि बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और अगर कोई MCD अधिकारी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।सरकार ने इलाके के आस-पास के पेइंग-गेस्ट (PG) और दूसरी इमारतों की सघन जांच के आदेश दिए हैं, और जहां भी नियम तोड़े गए होंगे, उन्हें सील किया जाएगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Building Collapse: 24 घंटे में क्या-क्या हुआ? सत्य निकेतन PG हादसे की पूरी कहानी
Tamil Nadu CM Vijay: "महिलाओं का अपमान हुआ तो कानून कार्रवाई करेगा", Trisha टिप्पणी विवाद पर बयान