Satya Niketan PG Collapse: कैब ड्राइवर का बेटा, DU छात्र और CA Aspirant... कौन थे हादसे में जान गंवाने वाले युवा?

Published : Sep 07, 2026, 07:05 PM ISTUpdated : Sep 07, 2026, 07:08 PM IST
Who Died in Satya Niketan PG Collapse

सार

Who Died in Satya Niketan PG Collapse: सत्य निकेतन PG हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों में DU के छात्र और CA की तैयारी कर रहे युवा शामिल थे। जानें अक्शत यादव, पवन नाथ, अभिषेक कुमार, अर्पित जय और युवराज सोनी के बारे में।

Satya Niketan PG Collapse Deaths: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में PG की इमारत ढहने की घटना ने कई परिवारों से उनके होनहार बेटों को छीन लिया। रविवार दोपहर हुए इस हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान रातभर चलता रहा। AIIMS दिल्ली में पांच मृतकों की पहचान होने के बाद सामने आई जानकारी बताती है कि इनमें DU के छात्र, CA की तैयारी कर रहे युवा और छोटे शहरों से बड़े सपने लेकर दिल्ली आए लड़के शामिल थे। जानिए सत्य निकेतन PG हादसे में जान गंवाने वाले छात्र कौन-कौन थे।

B.Com कर रहे थे अक्षत यादव

मध्य प्रदेश के कटनी निवासी अक्षत यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के PDGDAV कॉलेज में B.Com सेकंड ईयर के छात्र थे। PG की इमारत गिरने के बाद उनकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को उनका शव सौंप दिया गया। अक्षत यादव के लिए दिल्ली पढ़ाई और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आया शहर था, लेकिन हादसे ने परिवार की उम्मीदों को हमेशा के लिए तोड़ दिया।

मोतीलाल नेहरू कॉलेज के दो छात्रों की भी मौत

हादसे में मोतीलाल नेहरू कॉलेज के दो छात्रों ने भी जान गंवाई। उत्तर प्रदेश के औरैया निवासी पवन नाथ B.Sc फर्स्ट ईयर में पढ़ रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वहीं वाराणसी के रहने वाले अभिषेक कुमार भी इसी कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। हादसे में उनकी भी मौत हो गई। दोनों परिवारों के लिए दिल्ली में पढ़ाई कर रहे बच्चों की मौत की खबर किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी।

ये भी पढ़ें- Delhi Building Collapse: राजस्थान से पकड़ा गया बिल्डिंग का मालिक हरिराम गुप्ता, अब तक 7 छात्रों की मौत

छुट्टी से लौटे थे अर्पित, फिर घर पहुंचा शव

मध्य प्रदेश के देवास निवासी 18 वर्षीय अर्पित जय हाल ही में रक्षाबंधन की छुट्टी मनाकर दिल्ली लौटे थे। रविवार सुबह ही वह अपने PG पहुंचे थे। कुछ ही घंटों बाद परिवार को उनके मलबे में दबने और मौत की खबर मिली। अर्पित के पिता भूपेंद्र जय देवास में कैब चलाते हैं। उनका बेटा CA की तैयारी कर रहा था और बड़े शहर में पढ़कर अपना भविष्य बनाना चाहता था। परिवार ने बताया कि अर्पित पढ़ाई में अच्छा कर रहा था और उसके बड़े सपने थे। हादसे के बाद परिवार ने उसकी आंखों के कॉर्निया दान करने का फैसला लिया।

CA बनने का सपना लेकर कुछ दिन पहले ही PG बदला था युवराज

छत्तीसगढ़ के रहने वाले युवराज सोनी भी इस हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों में शामिल हैं। वह मोतीलाल नेहरू कॉलेज के सेकंड ईयर के छात्र थे और CA बनने की तैयारी कर रहे थे। दोस्तों के मुताबिक, युवराज कुछ दिन पहले ही इस PG में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले वह नॉर्थ कैंपस इलाके में रहते थे और बेहतर ठिकाने की तलाश में PG बदला था। परिवार अभी सदमे में है और उनकी बहन निशी सोनी ने बताया कि घरवाले इस दुख से उबर नहीं पा रहे हैं। युवराज की अंतिम पहचान की प्रक्रिया के लिए परिवार के AIIMS पहुंचने का इंतजार था।

ये भी पढ़ें- Delhi Building Collapse: 24 घंटे में क्या-क्या हुआ? सत्य निकेतन PG हादसे की पूरी कहानी

हादसे के बाद जांच और कार्रवाई तेज

PG हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने चार या उससे अधिक मंजिल वाली इमारतों की तत्काल जांच और सीलिंग के आदेश दिए हैं। MCD ने दक्षिण जोन के पांच अधिकारियों को निलंबित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मौके का दौरा कर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

इस बीच NDRF, SDRF, DDMA और CATS समेत कई एजेंसियां राहत-बचाव अभियान में जुटी रहीं। दिल्ली हाई कोर्ट में भी हादसे को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दी गई है। अब जांच का बड़ा सवाल यही है कि जिस इमारत में छात्र रह रहे थे, उसकी हालत को लेकर पहले से शिकायत या लापरवाही थी तो जिम्मेदारी किसकी थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Hanuman Ansh: फिल्म देखने थिएटर पहुंचे गुरुकुल के ब्रह्मचारी छात्र, वीडियो हुआ वायरल
सागर शराब कांड में अब तक क्या-क्या हुआ? 22 मौतें, 10 हिरासत में और 5 अफसरों पर एक्शन