Lottery Winner: UAE में स्कूल के चौकीदार की चमकी किस्मत, एक टिकट ने बना दिया 26 लाख रुपये का मालिक

Bimla Kumari   | CMS
Published : Aug 16, 2026, 12:26 PM IST
Lottery Winne

सार

India Watchman Gets Rich: कहते हैं कि देने वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ के देता है. एक स्कूल के चौकीदार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उनकी किस्मत ऐसी पलटी कि सब हैरान रह गए. एक मामूली से कागज के टुकड़े, यानी लॉटरी टिकट, ने उन्हें रातों-रात लखपति बना दिया. उनके खाते में सीधे ₹26,04,770 आ गए.

UAE Indian Watchman Lottery: कहते हैं कि किस्मत कब बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ केरल के रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ, जो बेहतर जिंदगी की तलाश में संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा था और वहां स्कूल में चौकीदार की नौकरी कर रहा था। दोस्तों के साथ खरीदा गया एक टिकट उसकी जिंदगी में अचानक बड़ा बदलाव लेकर आया।

17 साल से UAE में रह रहे थे सैदालवी

केरल के 44 वर्षीय सैदालवी करियोडन पिछले 17 साल से UAE में रह रहे हैं। वह एक स्कूल में चौकीदार के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि दोस्तों के साथ मिलकर खरीदा गया एक टिकट उन्हें लाखों रुपये का मालिक बना देगा।

एक टिकट ने बदल दी पूरी जिंदगी

सैदालवी ने बिग टिकट की सीरीज 289 में Dh100,000 यानी करीब 26 लाख रुपये का जैकपॉट अपने नाम किया। खास बात यह है कि विजेता टिकट उनके दोस्त अनूब ने रैंडम तरीके से चुना था। टिकट चुनते वक्त अनूब को भी अंदाजा नहीं था कि यही टिकट उनके दोस्त की किस्मत बदलने वाला है।

चार साल से आजमा रहे थे किस्मत

सैदालवी को उनके दोस्तों ने बिग टिकट के बारे में बताया था। इसके बाद वह करीब चार साल से हर महीने अपने दोस्तों के साथ मिलकर टिकट खरीद रहे थे। आखिरकार उनकी लगातार कोशिश रंग लाई और उन्हें बड़ा इनाम मिल गया।

इनाम की रकम परिवार को भेजेंगे

जीत की खबर मिलने के बाद सैदालवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि वह इनाम की रकम का एक हिस्सा भारत में अपने परिवार को भेजेंगे। उनके लिए यह जीत न सिर्फ आर्थिक राहत है, बल्कि परिवार के भविष्य को बेहतर बनाने का भी मौका है।

जीत के बाद भी नहीं छोड़ी उम्मीद

सैदालवी ने जीत के बाद भी किस्मत आजमाना जारी रखा और अगले ड्रॉ के लिए एक और टिकट खरीद लिया। बिग टिकट की सीरीज 289 में कुल 5 लोगों ने Dh100,000-100,000 की रकम जीती।

पांच विजेताओं ने जीते 1.3 करोड़ रुपये

सैदालवी के अलावा केरल के अखिल चंद्रन आरपी और सरथ ससीधरन भी Dh100,000 जीतने वाले विजेताओं में शामिल रहे। वहीं बांग्लादेश के अरिफुज्जमान शुभो और सबुज एमडी डेलोवार मुंशी ने भी इतनी ही रकम अपने नाम की। इस तरह पांच विजेताओं ने मिलकर कुल Dh500,000 यानी करीब 1.3 करोड़ रुपये जीते।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की फायरिंग! 2 स्क्रीनर घायल, क्यों चली गोली?
सावधान! रेलवे स्टेशन का पानी कितना सुरक्षित? CAG ऑडिट में E. coli समेत कई गंभीर खामियां उजागर