राजगढ़ में मातम का दिन, पिता-बेटे समेत 4 लोगों का एक चिता पर अंतिम संस्कार, गांव रहा भूखा

Published : Jul 07, 2026, 11:50 PM IST
sehore road accident rajgarh family five killed bolero truck collision

सार

Rajgarh Family Accident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में राजगढ़ के 5 लोगों की मौत हो गई। इलाज के लिए निकले पिता-पुत्र समेत चार परिजनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ।

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में हुए सड़क हादसे ने राजगढ़ जिले के एक पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। इलाज के लिए घर से निकले पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मंगलवार को भियापुरा गांव में एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। गांव का माहौल इतना गमगीन था कि किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला और लोगों ने शोक में अन्न तक ग्रहण नहीं किया।

इलाज के लिए जा रहे थे, रास्ते में ट्रक से हुई टक्कर

यह हादसा सोमवार दोपहर सीहोर जिले के आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर मैना के पास गोदी जोड़ के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में राजगढ़ जिले के भियापुरा गांव निवासी देवीराम तंवर (60), उनके बेटे बने सिंह तंवर (25), भगवान सिंह तंवर (45), गुलाब सिंह तंवर (32) और बोलेरो चालक की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि बने सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनके इलाज के लिए परिवार के सदस्य उन्हें देवास जिले के कांटाफोड़ ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।

एक ही चिता पर पिता-पुत्र और दो चचेरे भाइयों का अंतिम संस्कार

मंगलवार को भियापुरा गांव में चारों शवों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई। पिता-पुत्र और दो चचेरे भाइयों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। यह दृश्य देखकर गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी घर में भोजन नहीं बना और पूरे दिन गांव में मातम पसरा रहा। बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक देवीराम तंवर की पत्नी ने बताया कि परिवार छोटे बेटे के इलाज की उम्मीद लेकर घर से निकला था, लेकिन कुछ ही घंटों में सब कुछ बदल गया। हादसे में उन्होंने अपने पति और बेटे दोनों को खो दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के कमाने वाले सदस्य अब नहीं रहे और छोटे बच्चों के भविष्य की चिंता सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। वहीं प्रशासन की ओर से दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे क्षेत्र में इस हादसे को लेकर शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

देखते-देखते पहाड़ से टूटी मिट्टी की दीवार, CCTV में कैद हुआ वायनाड लैंडस्लाइड का खौफनाक मंजर
दहेज, रहस्यमयी मौत और गवाह का दावा... दिल्ली का मामला बना चर्चा का विषय