
शाहरुख खान परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। बप्पा की पूजा और आशीर्वाद लेने के बाद जब पूरा परिवार बाहर निकला, तो सुहाना के चेहरे पर कुछ लगा हुआ था। शाहरुख ने तुरंत बेटी के चेहरे से उसे साफ किया। पिता-बेटी का ये प्यारा पल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।