Sheikh Hasina Return: 16 दिसंबर को ही बांग्लादेश क्यों लौटना चाहती हैं हसीना? वो भी इस एक शर्त पर!

Published : Nov 24, 2026, 11:09 AM IST
sheikh hasina return bangladesh december 16 2026 biman flight delhi extradition news

सार

शेख हसीना 16 दिसंबर 2026 को भारत से बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। उन्होंने दिल्ली से ढाका के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की उड़ान मांगी है। मौत की सजा, प्रत्यर्पण और गिरफ्तारी के खतरे के बीच जानें पूरा मामला।

Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आखिरकार अपने देश लौटने की तारीख तय कर ली है। भारत में निर्वासन झेल रहीं हसीना ने 16 दिसंबर को 'विजय दिवस' के मौके पर ढाका जाने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि उन्होंने बांग्लादेश सरकार से दिल्ली से अपनी वापसी के लिए राष्ट्रीय एयरलाइन 'बिमान बांग्लादेश' का विमान भेजने की मांग की है। यह घोषणा ऐसे वक्त में हुई है जब उन्हें मौत की सजा सुनाई जा चुकी है और देश में सियासी पारा सातवें आसमान पर है।

Sheikh Hasina News: क्यों चुनी 16 दिसंबर की तारीख?

  • हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने मंगलवार को रॉयटर्स को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री विजय दिवस के मौके पर बांग्लादेश लौटना चाहती हैं।
  • 16 दिसंबर 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की मुक्ति की याद में मनाया जाता है।
  • हसीना अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद देश छोड़कर भारत आ गई थीं।
  • उनके प्रवक्ता के मुताबिक, हसीना ने सरकार से दिल्ली से ढाका तक बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की उड़ान की व्यवस्था करने को कहा है।
  • उनका तर्क है कि जब उन्हें 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेशी विमान से भारत लाया गया था, तो अब सरकार को उनकी वापसी का इंतजाम करना चाहिए।

Bangladesh Politics: लौटते ही गिरफ्तारी का खतरा

  • हसीना की वापसी की योजना ऐसे वक्त सामने आई है, जब उनके खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई हो चुकी है।
  • नवंबर 2025 में बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में उन्हें गैरमौजूदगी में मौत की सजा सुनाई थी।
  • हसीना ने आरोपों और फैसले को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है।
  • बांग्लादेश सरकार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है।
  • एक मंत्री ने कहा है कि देश लौटने पर हसीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। भारत की ओर से प्रत्यर्पण अनुरोध की जांच की बात कही गई है।

Sheikh Hasina News: पासपोर्ट और राजनीतिक तनाव भी चुनौती

हसीना के पुराने पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेज अगस्त 2024 में देश छोड़ने के बाद रद्द कर दिए गए थे। इसी महीने उनके कानूनी प्रतिनिधियों ने नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए आवेदन किया था। उधर, उनकी अवामी लीग पार्टी की गतिविधियों पर प्रतिबंध है और देश में राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक, 2024 के आंदोलन के दौरान करीब 1,400 लोगों की मौत हुई थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग की वापसी, लेकिन कहां हैं एलिस हुआंग?
Jensen Huang को देखते ही दौड़ी महिला कर्मचारी, फिर लगाया गले! VIDEO वायरल