Shiv Ratan Agarwal Death: 8वीं पास शख्स ने बना दिया अरबों का ब्रांड, ऐसी है Bikaji की कहानी

Published : Apr 23, 2026, 02:17 PM IST
Shiv Ratan Agarwal Death From 8th Pass to Building Bikajis Massive Snack Empire

सार

Bikaji Chairman Shiv Ratan Agarwal Passes Away: बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन शिव रतन अग्रवाल का चेन्नई में निधन हो गया। भुजिया से ग्लोबल ब्रांड बनाने वाले इस उद्योगपति की कहानी प्रेरणादायक रही। जानें उनके जीवन, संघर्ष और बीकाजी को दुनिया तक पहुंचाने की पूरी कहानी।

Shiv Ratan Agarwal Success Story: भारतीय स्नैक इंडस्ट्री को वैश्विक पहचान दिलाने वाले बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर Shiv Ratan Agarwal अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार सुबह चेन्नई में उनका अचानक निधन हो गया। यह खबर न सिर्फ उद्योग जगत के लिए, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए भी बड़ा झटका है, जिन्होंने बीकाजी को एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में अपनाया।

चेन्नई में अचानक बिगड़ी तबीयत

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, Shiv Ratan Agarwal पिछले करीब 10 दिनों से चेन्नई में अपनी पत्नी के इलाज के लिए रुके हुए थे। उनकी पत्नी की हाल ही में हार्ट बायपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी थी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्होंने असहज महसूस किया। हालत तेजी से बिगड़ने पर उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस अचानक हुए निधन ने पूरे परिवार और कारोबारी जगत को सदमे में डाल दिया है।

 

 

यह भी पढ़ें: 100 रुपए लेकर लंदन के स्टोर में घुसी लड़की, जानें हाथ में क्या आया? वीडियो वायरल

छोटे कारोबार से खड़ा किया ग्लोबल ब्रांड

Bikaji Foods International की नींव साल 1993 में बीकानेर में रखी गई थी। लेकिन उनकी असली कारोबारी यात्रा इससे भी पहले शुरू हो चुकी थी। परिवार के पारंपरिक व्यवसाय Haldiram's से अलग होने के बाद उन्होंने अपना अलग रास्ता चुना। उन्होंने “शिवदीप फूड्स प्रोडक्ट्स” के नाम से भुजिया बनाने का काम शुरू किया। उनका लक्ष्य साफ था, भारतीय स्वाद को नई पहचान देना। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने ब्रांड का नाम “बीकाजी” रखा, जो बीकानेर के संस्थापक Rao Bika से प्रेरित था।

सीमित पढ़ाई, लेकिन बड़ा विजन

महज 8वीं तक पढ़ाई करने वाले Shiv Ratan Agarwal ने अपनी दूरदर्शिता और मेहनत के दम पर एक बड़ा साम्राज्य खड़ा किया। उन्होंने कई देशों का दौरा किया और वहां की आधुनिक तकनीकों को समझा। उस समय भुजिया पूरी तरह हाथ से बनाई जाती थी, लेकिन उन्होंने मशीनों के जरिए उत्पादन की शुरुआत की। बीकाजी देश का पहला ऐसा ब्रांड बना जिसने मशीन से भुजिया बनाने का सिस्टम लागू किया। इससे न सिर्फ उत्पादन बढ़ा, बल्कि क्वालिटी और हाइजीन में भी बड़ा सुधार हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत पकड़

आज Bikaji Foods International भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी, पैकेजिंग और ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के लिए जानी जाती है। Shiv Ratan Agarwal का योगदान सिर्फ एक सफल बिजनेस खड़ा करने तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने भारतीय स्नैक्स को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति

उनका निधन स्नैक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उन्होंने यह साबित किया कि सीमित संसाधनों और पढ़ाई के बावजूद, अगर विजन बड़ा हो तो सफलता की कोई सीमा नहीं होती। आज बीकाजी सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैम और इस प्रेरणा के पीछे खड़े थे शिव रतन अग्रवाल।

यह भी पढ़ें: ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’… CM योगी के बयान से सियासत गरम, विपक्ष पर बोला हमला

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

23 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट । UP Board Result
Bengal Voting के बीच खौफनाक तस्वीरें, कहीं सुवेंदु सरकार को पीटा तो कहीं हुमायूं कबीर पर हमला